PPHT 2026 Admit Card: बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें Download

Last Updated: May 14, 2026, 17:27 IST

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने PPHT 2026 एग्जाम के लिए आज 14 मई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करें। यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक। 

PPHT 2026 Admit Card: बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें Download
PPHT 2026 Admit Card: बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें Download

PPHT 2026 Exam Admit Card: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित किए जाने वाले PPHT 2026 एग्जाम के छात्रों के लिए आज 14 मई 2026 को दोपहर के समय एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। बोर्ड ने बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।

यदि आपने फार्मेसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो अब आप अपना रोल नंबर और एग्जाम सेंटर की जानकारी यहां से देख सकते हैं।साथ ही, छात्रों को एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी। 

PPHT 2026: एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

PPHT 2026 के बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी के एग्जाम में शामिल होने से पहले छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट इंपोर्टेंट जानकारी
एग्जाम का नाम PPHT 2026 (Pre-Pharmacy Test)
आयोजक संस्था छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 14 मई 2026
एग्जाम डेट 28 मई 2026 (संभावित)
एग्जाम का टाइम सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

PPHT 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र PPHT 2026 के एग्जाम में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करेक अपने एडमिट कार्ड को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर दिख रहे 'Admit Card' टैब पर जाएं।
  3. अब "PPHT 2026 Entrance Exam Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  6. सका प्रिंटआउट निकालें और एक कॉपी PDF के रूप में सुरक्षित रख लें।

PPHT के एडमिट कार्ड में दी गई इन जानकारियों को जरूर चेक करें

PPHT एग्जाम के लिए छात्र एडमिट कार्ड में दी गई इन जानकारियों को जरूर चेक करें। 

  • आपका नाम और फोटो।
  • एग्जाम सेंटर का नाम और कोड।
  • एग्जाम डेट और टाइम।
  • महत्वपूर्ण निर्देश।

एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

एग्जाम के दिन किसी भी दिक्कतों से बचने के लिए छात्र डॉक्यूमेंट्स में इन चीजों को जरूर चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • मूल पहचान पत्र (Original ID)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • नीला/काला बॉलपॉइंट पेन।

यहां भी पढ़े: HBSE Haryana Board 10th Toppers List 2026: HBSE 10वीं में भिवानी की दीपिका 499 मार्क्स के साथ बनी टॉपर, यहां देखें टॉपर लिस्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 14, 2026, 17:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News