LIC AAO Final Result 2026: एलआईसी एएओ फाइनल रिजल्ट जारी, 333 उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड करें

Last Updated: May 14, 2026, 18:16 IST

LIC AAO Final Result 2026: एलआईसी ने एएओ फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिसमें कुल 333 उम्मीदवारों को क्वालिफाई घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

LIC AAO Final Result 2026
LIC AAO Final Result 2026

LIC AAO Final Result 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आज यानी 14 मई, 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। LIC AAO भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन कुल 841 रिक्त पदों के लिए किया गया था। ये परिणाम सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) के 32वें बैंच 2025 के लिए घोषित किया गया है। ऑफिशियल डेटा के अनुसार, मेडिकल टेस्ट के बाद कुल 333 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। यह रिजल्ट पीडीएफ फोर्मेंट में जारी किया गया है, जिसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। सिलेक्ट हुए उम्मीदवार अपना नाम ढूंढने के लिए पीडीएफ में Ctrl+F दबाएं। 

LIC AAO Final Result 2026: फाइनल रिजल्ट जारी 

 भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने AAO का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। जारी किए गए अंतिम परिणाम के अनुसार, ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों का चयन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। 

LIC AAO Final Result 2026: हाइलाइट्स 

चयनित हुए उम्मीदवारों को प्रशिक्षण की तिथि और स्थान की सूचना ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। अन्य जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 

परिणाम का नाम 

LIC सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO)

रिक्ट पदों की संख्या 

841

फाइनल रिजल्ट 

14 मई, 2026

चयन प्रक्रिया 

प्रीलिम्स एग्जाम

मेन्स एग्जाम 

इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://licindia.in/

LIC AAO Final Result 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) का फाइनल रिजल्ट 2026 नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, LIC AAO Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन होगी।

  4. अब Ctrl+F दबाएं अपना नाम और रोल नंबर ढूंढें।

  5. अगर आप का नाम और रोल नंबर लिस्ट में है, तो आपको इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। 

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

LIC AAO Final Result 2026: परिणाम पीडीएफ 

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) पद की फाइनल रिजल्ट लिस्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने परिणाम पीडीएफ फोर्मेट में डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।

LIC AAO Final Result 2026

पीडीएफ

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 14, 2026, 18:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News