Bank Holidays 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन, क्या 25-26 को भी बैंक बंद? देखें आखिरी सप्ताह का हॉलिडे स्टेटस

Last Updated: Aug 24, 2026, 12:46 IST

Bank holidays in August 2026: अगस्त के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। 25, 26 और 28 अगस्त को अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंक हॉलिडे रहेगा। 

बैंक जाने का प्लान है? पहले छुट्टी चेक कर लें
बैंक जाने का प्लान है? पहले छुट्टी चेक कर लें

Bank holidays August 2026: यदि आपको बैंक में कोई जरूरी काम है और आप 25 अगस्त को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार रुक जाइए। अगस्त के आखिरी हफ्ते में कई राज्यों में त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियों की वजह से बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में बिना जानकारी के बैंक पहुंचने पर आपका काम अटक सकता है। ऐसे में चलिए पता करते है कि माह के आखिरी सप्ताह में बैंक की छुट्टियों का क्या स्टेटस है। 

24 से 30 अगस्त तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

आज 24 अगस्त, सोमवार होने की वजह से देशभर में बैंक खुले रहेंगे। वहीं इसके बाद 25, 26 और 28 अगस्त को अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते बैंक हॉलिडे रहेगा।

25 अगस्त: केरल और आंध्र प्रदेश में Milad-un-Nabi, First Onam और Milad-i-Sherif के चलते बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त: महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में Id-E-Milad, Baravafat, Milad-un-Nabi और Thiruvonam के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

28 अगस्त: गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में रक्षाबंधन और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे

अच्छी बात यह है कि 29 अगस्त महीने का पांचवां शनिवार है। इसलिए इस दिन बैंक खुले रहेंगे। यानी इस हफ्ते बैंक हर शनिवार बंद नहीं हैं, दूसरे और चौथे शनिवार को ही नियमित छुट्टी होती है।

बैंक की छुट्टी में भी नहीं रुकेगी ऑनलाइन बैंकिंग

यदि ब्रांच बंद है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर चालू रहेंगी। हालांकि, जिस काम के लिए ब्रांच जाना जरूरी है, उसे बैंक खुलने वाले दिन ही करना होगा। 

सितंबर की शुरुआत में भी एक छुट्टी

31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच ज्यादातर दिनों में बैंक खुले रहेंगे। हालांकि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो निकलने से पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टी जरूर चेक कर लें। इससे बैंक के बंद दरवाजे तक पहुंचने की परेशानी से बच जाएंगे।

8th Pay Commission: लेवल 5 से 8 में कौन कर्मचारी शामिल? किस लेवल पर कितनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी?

Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर घर जाने का है प्लान! देखें स्पेशल ट्रेनें और बुक करें टिकट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 24, 2026, 12:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News