UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: यूपी लोअर पीसीएस उत्तर कुंजी upsssc.gov.in पर जल्द, ऐसे चेक करें संभावित अंक
UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे।
UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लोअर PCS मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 23 अगस्त 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद जिन अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया था, उन्हें अब UPSSSC लोअर PCS आंसर की 2026 का इंतजार है। आयोग की ओर से जल्द ही प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल साइट upsssc.gov.in पर अपलोड की जाएगी।
यूपी लोअर पीसीएस उत्तर कुंजी 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। इसके अलावा, यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर में गलती नजर आती है, तो उम्मीदवार आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।
UP Lower PCS Answer Key 2026 कब आएगी?
23 अगस्त को परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग की ओर से UP Lower PCS Answer Key 2026 जारी करने की तैयारी की जा रही है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आधिकारिक उत्तर कुंजी अभी जारी नहीं हुई है। लेकिन पिछले पैटर्न को देखते हुए आयोग 1 या 2 दिन में उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
UPTET Result 2026: लिंक जल्द, जानें कब, कहां और कैसे चेक करें यूपीटीईटी पेपर 1, 2 स्कोरकार्ड
आंसर की से कैसे चेक करें अपने अंक?
यूपी लोअर पीसीएस आंसर की 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने पेपर में दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर परीक्षा के निर्धारित मार्किंग स्कीम के अनुसार संभावित अंक निकाल सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन और आगे के चयन का अंदाजा लग जाएगा।
अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मिलेगा मौका
यदि उम्मीदवारों को आधिकारिक प्रोविजनल यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आंसर की 2026 में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। ऑब्जेक्शन दर्ज करते समय आयोग द्वारा मांगे गए प्रमाण या संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आपत्ति की अंतिम तिथि और शुल्क से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिस में जरूर देख लें।
कहां मिलेगी UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026?
उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और आपत्ति से संबंधित आधिकारिक नोटिस, डायरेक्ट पीडीएफ लिंक चेक कर सकेंगे। उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें, इसके लिए आप नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-
UP Lower PCS Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
-
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर News & Alerts सेक्शन में UP Lower PCS Answer Key 2026 Link पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को क्रॉस-चेक करें।
Also Read: EMRS Tier 2 Result 2026 Live: Download Final Result PDF at nests.tribal.gov.in- Link Active Soon
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.