UPSSSC AGTA Salary 2026: ₹25,500 से ₹81,100 तक वेतन, भत्ते और पूरी सैलरी स्ट्रक्चर जानें

Last Updated: Apr 2, 2026, 11:23 IST

UPSSSC AGTA Salary 2026: यूपीएसएससी एजीटीए की सैलरी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रदान की जाती है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी 25500 से 81100 तक दी जाती है। आप नीचे लेख में एजीटीए सैलरी स्ट्रक्चर, इन-हैंड सैलरी, पदों का विवरण और करियर की ग्रोथ सहित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

UPSSSC AGTA Salary 2026
UPSSSC AGTA Salary 2026

UPSSSC AGTA Salary 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्सटेंट (AGTA) के कुल 2759 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिन्होंने एग्रीकल्चकर में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500 सैलरी सहित महंगाई भत्ता, मकान के किराए से जुड़ा भत्ता और अन्य सुख-सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 

UPSSSC AGTA Salary 2026

यूपीएसएससी एजीटीए के पदों में भर्ती के तहत एग्रीकल्चर में करियर बनाने का एक सुनहरा मौका दे रहा है। इन पदों की चयन में मेन्स परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल 4 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। इसी कारण हर साल हजारों उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करते हैं। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को पहले से ही यूपीएसएससी एजीटीए वेतन के बारे में जानकारी अच्छे से  प्राप्त कर लेनी चाहिए। 

UPSSSC AGTA Salary 2026 स्ट्रक्चर 

यूपीएसएससी एजीटीए की सैलरी 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल 4 के अनुसार प्रदान की जाती है। इसमें पे बैंड, बेसिक पे, पे स्केल, ग्रेड पे, भत्ते और कटौतियां शामिल होती हैं। नीचे यूपीएसएससी एजीटीए की सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

विवरण 

जानकारी 

पे लेवल 

लेवल 4

पे स्केल 

25500- 81100

पे बैंड 

5200-20200 

ग्रेड पे 

2400

बेसिक पे 

25500

भत्ते 

मंहगाई भत्ता, घर का किराया भत्ता, यात्रा भत्ता 

UPSSSC AGTA Salary 2026 इन हैंड कितनी मिलती है?

यूपीएसएससी एजीटीए की सैलरी बेसिक पे और भत्ते के आधार पर दी जाती है, लेकिन इन हैंड सैलरी टैक्स, पीएफ और एनपीएस की कटौती के बाद दी जाती है। उम्मीदवारों को शुरुआत में 25,000 प्रति माह बेसिक सैलरी दी जाती है, जो समय के साथ बढ़ती रहती है और अधिकतम सैलरी 81,100 प्रति माह तक पहुंच जाती है। सैलरी में बढ़ोतरी सलाना इन्क्रीमेंट और प्रमोशन पॉलिसी के आधार पर होती है। 

UPSSSC AGTA Salary 2026 : भत्ते एवं सुविधाएं 

कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार, बेसिक पे के अलावा कई तरह की सुख-सुविधाएं और भत्ते प्रदान किए जाते हैं। ये भत्ते कर्मचारियों के जीवन जीने के तरीके को बेहतर बनाते हैं। नीचे कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों की लिस्ट दी गई है। 

  • महंगाई भत्ता 

  • घर का किराया 

  • यात्रा

  • रहन-सहन    

  • पेंशन 

  • छुट्टियां 

  • अन्य जरूरी भत्ते 

ये भी पढ़ें: Chandigarh Administration Clerk Recruitment 2026: चडीगढ़ प्रशासन क्लर्क और स्टेनों सहित अन्य 257 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 11:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News