UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड upsc.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें
UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Registration ID और Roll Number से E-Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी Document है। हॉल टिकट के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2026 को कुल 933 रिक्त पदों के लिए किया जाएगा। परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड करने का तरीका इस लेख में उपलब्ध है।

UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण
यूपीएससी सीएसई 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की Personal Details और परीक्षा संबंधी विवरण होंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी।
-
उम्मीदवारों के नाम
-
परीक्षा का नाम
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर
-
रोल नंबर
-
पिता का नाम
-
परीक्षा केंद्र
-
परीक्षा की तिथि और समय
-
लिंग
UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: डाउलोड लिंक
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को E-Admit Card डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
| यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 |
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में प्रतिबंधित वस्तुएं -
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में बैठने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की मनाही है:
-
मोबाइल फोन
-
स्मार्ट वॉच
-
कैमरा
-
ब्लूटूथ डिवाइस आदि।
उम्मीदवारों को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ब्लूटूथ डिवाइस या किसी अन्य उपकरण या संचार उपकरण के रूप में उपयोग करना सख्त वर्जित है। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.