अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 Direct Link [OUT]: joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड करें Agniveer Admit Card
अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 OUT: भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) 2026 के एडमिट कार्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके Agniveer Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 OUT: भारतीय सेना (Indian Army) ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) 2026 के हॉल टिकट आज 15 मई को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Link
भारतीय सेना ने आज 15 मई, 2026 को अपनी ऑफिशियल साइट पर भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 लिंक एक्टिव कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सेना कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 की लिखित परीक्षा 01 जून, 2026 से अग्निवीर GD, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन ट्रेड्स, महिला मिलिट्री पुलिस (WMP), सहित अन्य कई पदों के लिए 15 जून तक आयोजित की जाएगी।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर या इस लेख में नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थी के पास एक फोटो आईडी भी होनी अनिवार्य है।
| Army Agniveer admit card 2026 login Link |
Agniveer Admit Card 2026 Official Website से कैसे डाउनलोड करें?
इंडियन आर्मी अग्निवीर हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए आसान चरणों को फॉलो करना चाहिए।
-
सबसे पहले परीक्षार्थी को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट - joinindianarmy.nic.in पर जाना चाहिए।
-
फिर वेबसाइट के होम पेज पर लिखे लिंक "ADMIT CARD FOR CANDIDATES APPEARING FOR ONLINE COMMON ENTRANCE EXAM 2026 SCHEDULED WEF 01 JUNE TO JUNE 15, 2026" पर क्लिक करना चाहिए।
-
अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज ओपन होगा।
-
वहां लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
-
ऐसा करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए एक या दो प्रिंटआउट ले लें।
Army Agniveer admit card 2026 sarkari result: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती नजर आती है तो इसकी शिकायत आधिकारिक पोर्टल पर या विभाग के अधिकारियों से करनी चाहिए। अग्निवीर एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी होती है।
-
उम्मीदवार का नाम
-
उम्मीदवार की जन्म तिथि
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा का समय
-
हाल ही फोटो
-
पिता या माता का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिट्रेशन नंबर
-
परीक्षा की अवधि
-
परीक्षा केंद्र का स्थान
-
श्रेणी (SC/ ST/ BC/ अनारक्षित)
-
परीक्षा के लिए आवश्यक दिशानिर्देश
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.