Optical Illusion: जूतों के बीच में छिपी है चप्पल, 5 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब

Last Updated: May 15, 2026, 18:23 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें जूतों के बीच में चप्पल छिपी हुई है। आपको इसे सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढकर जवाब देना है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग और आंखों के बीच तालमेल को बैठाने में मदद करता है। क्योंकि, इस प्रकार की तस्वीरें हमारे दिमाग को भ्रमित करने का काम करती हैं। हालांकि, यदि आंखों से गौर से देखा जाए, तो भ्रम की स्थिति से बचा जा सकता है।

इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत सारे जूते दिए गए हैं। इन जूतों के बीच एक चप्पल भी छिपी हुई है। कई लोगों ने इसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे फेल हो गए। क्या आप इसे सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? यदि हां, तो यह चैलेंंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।

तस्वीर में क्या दिया गया है

इस तस्वीर को देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में हर तरफ जूते बिखरे हुए हैं। इन जूतों का रंग, आकार और डिजाइन अलग-अलग प्रकार का है, जिससे भ्रम वाली स्थिति बन रही है। ऐसे में इन जूतों के बीच एक चप्पल भी छिपी हुई है, जिसे बहुत ही बारीकी से छिपाया गया है। आपको इस चप्पल को ढूंढना है। 

दोस्तों के साथ साझा करें तस्वीर 

आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह बहुत ही दिलचस्प तस्वीर है। आप दोस्तों के साथ यह तस्वीर साझा कर उन्हें अपने हिसाब से समय सीमा देकर चप्पल ढूंढने के लिए कह सकते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि आपके दोस्त दिमाग और नजरों पर कितना बैलेंस रखते हैं। 

5 सेकेंड का समय हो गया है पूरा 

अब 5 सेकेंड का समय पूरा हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब चप्पल को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 5 सेकेंड अतिरिक्त से अधिक नहीं होना चाहिए। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपी है चप्पल 

हम उम्मीद करते हैं आपने अब चप्पल को ढूंढ लिया होगा। यदि आप अब भी ऐसा नहीं कर सके हैं, तो कोई बात नहीं। हम आपको चप्पल की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तस्वीर में बाएं तरफ चप्पल एक जूते के सोल पर है। यह चप्पल दिखने में गुलाबी रंग की है। इस वजह से कोई लोग इसे ढूंढने में असफल रहे हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने चप्पल को लाल रंग के घेरे में रखा है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 15, 2026, 18:23 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News