UP Board Exam Update: खिलाड़ी छात्रों को एग्जाम में मिलेंगे बोनस मार्क्स, फेल होने का डर खत्म

Last Updated: May 15, 2026, 19:23 IST

UP Board राज्य के उन छात्रों को एग्जाम में कम नंबर आने पर बोनस मार्क्स देने पर प्रस्ताव रख रहा है, जिनका खेलों को लेकर काफी बाढ़िया प्रदर्शन रहता है। वह छात्र जो गेम्स के कारण अपनी पढ़ाई को ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं। सरकार द्वारा प्रस्ताव पर मंजूरी देने से छात्रों के लिए काफी लाभ होगा। यहां से जानें पूरी डिटेल्स।

UP Board Exam Update: खिलाड़ी छात्रों को एग्जाम में मिलेंगे बोनस मार्क्स, फेल होने का डर खत्म
UP Board Exam Update: खिलाड़ी छात्रों को एग्जाम में मिलेंगे बोनस मार्क्स, फेल होने का डर खत्म

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राज्य के खिलाड़ी छात्रों के लिए काफी बेहतर कदम उठाया है। बोर्ड ने छात्रों के लिए एक प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। इस प्रस्ताव को अगर सरकार की मंजूरी मिलती है, तो ये राज्य के ढेरों छात्रों के लिए खुशखबरी होगी।

प्रमुख राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले 10वीं-12वीं के छात्र कई बार बोर्ड एग्जाम में फेल हो जाते हैं। यूपी बोर्ड ने राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी छात्रों को 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 5 से 20 बोनस मार्क्स देने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब खेलों में रुचि रखने वाले छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपने खेल में कौशल भविष्य बनाने के लिए भी काम कर सकते है। 

सरकार को भेजे गए इस प्रस्ताव के अनुसार, हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के एग्जाम में बैठने वाले छात्रों के लिए प्रस्ताव फिलहाल राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। बोर्ड के सेक्रेटरी भगवती सिंह ने कहा कि नया सिस्टम राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा। 

UP Board खेल बोनस योजना 

नीचे दी गई टेबल से जानें छात्रों को और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

कैटेगरी 

मिलने वाले बोनस मार्क्स (एक्सपेक्टेड)

एलिजिबिलिटी 

स्टेट लेवल 

2% से 5% अतिरिक्त मार्क्स 

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भागीदारी

नेशनल लेवल 

5% से 10% अतिरिक्त मार्क्स 

नेशनल लेवल पर पदक या भागीदारी

फेल छात्र 

पासिंग मार्क्स तक ग्रेस

यदि छात्र खेल कोटा में पात्र है

सर्टिफिकेट 

अनिवार्य

अधिकृत खेल संघ द्वारा जारी सर्टिफिकेट

फेल होने वाले छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?

कई बार ऐसा होता है कि छात्र खेल के कारण छात्र पढ़ाई को ज्यादा टाइम नहीं दे पाते। यूपी बोर्ड की इस नई पहल से:

  • यदि कोई खिलाड़ी छात्र किसी मुख्य सब्जेक्ट में 2-4 मार्क्स से पिछड़ रहा है, तो उसके खेल प्रमाणपत्र के आधार पर उसे 'ग्रेस मार्क्स' देकर सफल घोषित कर दिया जाएगा।
  • यह नियम हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) दोनों के लिए लागू होगा।
  • इससे खिलाड़ियों का साल बर्बाद होने से बचेगा और वे खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

बोनस मार्क्स प्राप्त करने के लिए जरूरी शर्तें

बोनस मार्क्स का लाभ लेने के लिए छात्रों को इन नियमों को फॉलो करना होगा:

  1. मान्यता प्राप्त खेल: छात्र का खेल शिक्षा विभाग या खेल निदेशालय द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  2. सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन: केवल उन्हीं प्रमाणपत्रों को मान्य माना जाएगा, जो संबंधित खेल संघ द्वारा सत्यापित होंगे।
  3. समय सीमा: बोनस मार्क्स के लिए रजिस्टर स्कूल के माध्यम से बोर्ड को समय पर भेजना होगा।

इस फैसले का उद्देश्य: 'खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी'

सरकार और बोर्ड का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

  • तनाव कम करना: एग्जाम के बोझ को कम करना ताकि छात्र बेझिझक खेलों में हिस्सा ले सकें।
  • करियर के अवसर: खेल को एक सफल करियर ऑप्शन के रूप में स्थापित करना।
  • प्रतिभा खोज: ग्रामीण इलाकों से छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को बाहर लाना।

यहां भी पढ़े: CBSE Group A, B, and C (Tier-II) Result 2026: रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 19:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News