SSC CGL Final Result 2025: एसएससी सीजीएल फाइनल ssc.gov.in रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: May 15, 2026, 20:04 IST

SSC CGL Final Result 2025: एसएससी की ओर से सीजीएल फाइनल का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप बी और ग्रुप सी के 15,118 रिक्तियों के लिए घोषित किया गया है। 18 और 19 जनवरी 2026 को आयोजित टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम पीडीएफ फोर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ कटऑफ भी जारी की गई है। 

SSC CGL Final Result 2025
SSC CGL Final Result 2025

SSC CGL Final Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) 2025 का फाइनल रिजल्ट 14 मई 2026 को जारी किया गया है। परिणाम के साथ-साथ, एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर पदवार और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। कुल 15,118 उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अनंतिम रूप से अनुशंसित किया गया है।

एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन आयकर, सीमा शुल्क, सीबीआई, सीबीडीटी और सीबीईसी जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में 15,118 ग्रुप "बी" और ग्रुप "सी" पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

SSC CGL Final Result 2025: रिजल्ट घोषित 

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2026 का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में टियर 1 में उत्तीर्ण होने वाले लगभग 1,39,395 उम्मीदवार शामिल हुए थे। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अब एसएससी सीजीएल टियर 2 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें जेएसओ, सांख्यिकी अन्वेषक और अन्य कई पदों के लिए 15,118 उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की गई है। 

SSC CGL Final Result 2025: डाउनलोड लिंक 

एसएससी ने विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग परिणाम पीडीएफ प्रकाशित किए हैं, जिन्हें उम्मीदवार डाउनलोड करके यह जांच सकते हैं कि उनका नाम या रोल नंबर चयनित उम्मीदवारों की सूची में है या नहीं।  

एसएससी सीजीएल अंतिम परिणाम 2025 - संक्षिप्त विवरण

जेएसओ पद के लिए एसएससी सीजीएल का अंतिम परिणाम

एसएससी सीजीएल के अन्य सभी पदों के लिए अंतिम परिणाम

एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करके फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर, "परिणाम" अनुभाग पर क्लिक करें। 

  3. वहां आपको संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई), 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया हुआ मिलेगा।

  4. एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा के परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

  5. एसएससी सीजीएल का अंतिम परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  6. फाइल खोलें। योग्य उम्मीदवारों की सूची आपको दिखाई देगी।

  7.  भविष्य में संदर्भ के लिए पीडीएफ फाइल को सेव करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 20:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News