RUHS B.Sc Nursing Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहां से जल्द करें Download

Last Updated: May 15, 2026, 20:06 IST

RUHS CUET 2026: RUHS ने नर्सिंग और फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम के लिए CUET 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर ruhsraj.org पर जारी कर दिया है। छात्र 21 मई की एग्जाम डेट से पहले इसे डाउनलोड कर लें।

RUHS B.Sc Nursing Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहां से जल्द करें Download
RUHS B.Sc Nursing Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहां से जल्द करें Download

RUHS CUET 2026 B.Sc Nursing: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर ने B.Sc Nursing एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। वे सभी छात्र जिन्होंने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

B.Sc Nursin, BPharm, DPharm और पैरामेडिकल सिलेबस सहित विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा के लिए एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के इच्छुक छात्रों के लिए आवश्यक है। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य डिटेल्स होंगे। यह एंट्रेंस एग्जाम 21 मई, 2026 को निर्धारित है, इसलिए छात्र एडमिट कार्ड को जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। 

RUHS B.Sc Nursing 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी

RUHS B.Sc Nursing 2026 एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
विश्वविद्यालय का नाम राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS)
कोर्स का नाम B.Sc Nursing (एंट्रेंस एग्जाम 2026)
एडमिट कार्ड की स्थिति जारी 
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ruhsraj.org
लॉगिन डिटेल्स  फॉर्म नंबर और जन्म तिथि
एग्जाम का मोड  ऑफलाइन (ओएमआर शीट आधारित)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

B.Sc Nursing के एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. RUHS की ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org को खोलें।
  2. होमपेज पर 'Admission 2026-27' के लिंक पर क्लिक करें और 'Nursing' का ऑप्शन चुनें। 
  3. अब "B.Sc Nursing Admit Card 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
  5. सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  6. इसे PDF में सेव करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई इन जानकारियों को जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ें:

  • छात्रों का नाम और फोटो
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • एग्जाम की डेट और टाइम
  • रोल नंबर

एग्जाम सेंटर के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड के साथ अपना एक Original Photo ID Proof और एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ ले जाएं।

  • पेन: एग्जाम के लिए काला या नीला बॉलपॉइंट पेन अपने साथ रखें।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एग्जाम हॉल में ले जाना सख्त मना है।

यहां भी पढ़े: UP Board Exam Update: खिलाड़ी छात्रों को एग्जाम में मिलेंगे बोनस मार्क्स, फेल होने का डर खत्म

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 20:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News