UGC NET 2026 Answer Key Date: एनटीए ने जारी किया नोटिस, इस दिन जारी होगी यूजीसी नेट उत्तर कुंजी
UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के अनुसार, आंसर-की अगस्त 2026 के दूसरे हफ्ते में जारी की जाएगी। यूजीसी नेट उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी से जुड़ी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के अनुसार, आंसर-की अगस्त 2026 के दूसरे हफ्ते में जारी की जाएगी, जिसकी परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी और इसका री-एग्जाम दिनांक 05 जुलाई 2026 को हुआ था। लगभग 7 लाख से अधिक लोग अब उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसके जरिए अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
UGC NET June Answer Key 2026 Release Date
यूजीसी नेट की परीक्षा का समाप्त हुए करीब 22 दिन से अधिक हो चुक हैं और अब इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। एनटीए ने ट्विट कर बताया है कि नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी अगस्त 2026 के दूसरे हफ्ते में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in विजिट करते रहें। अब आंसर-की किसी भी समय जारी की जा सकती है।
Important Update!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 10, 2026
Provisional answer keys for UGC-NET June 2026, CSIR-NET, and ICAR AIEEA (PG) and AICE (PhD) 2026 will be published on the official website this week.
Candidates will be able to view them, and to raise a challenge within the notified window.
Detailed… pic.twitter.com/OHFBH6lXCBUGC NET Answer Key 2026 PDF Download
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी होने के बाद इसका डाउनलोड लिंक एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी प्रदान कर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉग इन डिटेल्स पहले से तैयार रखनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की टेक्निकल ग्लिच का सामना न करना पड़ें।
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक PDF
जल्द जारी
UGC NET 2026 Answer Key डाउनलोड कैसे करें?
यूजीसी नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
UGC NET Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
आपको रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और आंसर-की देखने का विकल्प मिल जाएगा।
Download बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें।
NTA UGC NET June 2026 Provisional Answer Key - अंकों की गणना कैसे करें?
यूजीसी नेट की परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान इस प्रकार लगा सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए: +2 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए: 0 अंक (कोई अंक नहीं काटा जाता)। फार्मूला: कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या x 2 )
UGC NET 2026 Answer Key June - क्वालिफाइंग मार्क्स
यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी वाइज अलग-अलग मार्क्स निर्धारित है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। ओबीसी, एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर कैटेगरी से जुड़े उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: UGC NET 2026 Answer Key को लेकर बड़ा अपडेट, जानें किस दिन खत्म होगा इंतजार
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.