[OUT] MPSOS Result 2026: रूक जाना नहीं रिजल्ट जारी, फटाफट यहां से करें चेक

Last Updated: Aug 11, 2026, 12:09 IST

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 OUT: रुक जाना नहीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। कक्षा 10वीं में 59.89% और कक्षा 12वीं में 52.44% छात्र पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 98,410 छात्र शामिल हुए थे।

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें.
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें.

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने 7 अगस्त 2026 को रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जुलाई सेशन की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट mpsos.nic.in के अलावा mp.govt.in, MPeSeva और MP e-Services पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

Ruk Jana Nahi Result 2026 हाइलाइट्स

छात्र नीचे दी तालिका में रुक जाना नहीं रिजल्ट से संबंधित हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS)

परीक्षा

रुक जाना नहीं (RJN) परीक्षा 2026

कक्षाएं

कक्षा 10वीं और 12वीं

सेशन

जून/जुलाई 2026

परीक्षा तिथि

3 जुलाई से 15 जुलाई 2026

रिजल्ट जारी होने की तारीख

7 अगस्त 2026

आधिकारिक वेबसाइट

mpsos.nic.in

यहां देखें: Ruk Jana Nahi Result 2026

MPSOS Result 2026: 10th और 12th का पास प्रतिशत

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रूक जाना नहीं परीक्षा में कक्षा 10वीं का 59.89 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। वहीं, कक्षा 12वीं में 52.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में कुल 98,410 छात्र शामिल हुए थे।

Ruk Jana Nahi रिजल्ट के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स

रुक जाना नहीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर तैयार रखना चाहिए। रिजल्ट चेक करते समय आधिकारिक वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल या कंप्यूटर की जरूरत होगी। रिजल्ट खुलने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

MPSOS Ruk Jaana Nahi Result 2026: ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रुक जाना नहीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Result/Migration सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. रूक जाना नहीं कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें।

  4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  5. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।

MPSOS Result 2026 Direct Link

MPSOS रूक जाना नहीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। 

  • mpbse.nic.in

  • mp.govt.in

  • MPeSeva 

  • MP e-Services पोर्टल

रिजल्ट के बाद क्या करें?

कक्षा 10वीं में पास छात्र कक्षा 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं और अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम चुन सकते हैं। वहीं, कक्षा 12वीं में पास छात्र आगे की पढ़ाई के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 10, 2026, 08:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News