[OUT] UPSC CMS 2026 Answer Key Official: यूपीएससी सीएमएस उत्तर कुंजी upsc.gov.in पर जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF
UPSC CMS 2026 Answer Key Official: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएमएस परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
UPSC CMS 2026 Answer Key Official: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएमएस परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 2 अगस्त 2026 को 48 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कुल 1358 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी। यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पेपर वाइज प्रोविजनल आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा कुल दो पेपर के लिए आयोजित की गई थी। पहला पेपर सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक हुआ था। इसमें जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स से जुड़े प्रश्न आए थेे। दूसरा पेपर दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक हुआ था। इसमें सर्जरी, गायनीकॉलॉजी एंड ऑब्सटेट्रिक्स एंड प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन से जुड़े प्रश्न आए थे।
UPSC CMS Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी पेपर-1 और पेपर-2 की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
| पेपर वाइज यूपीएससी सीएमएस | उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक |
| पेपर-1 | |
| पेपर-2 |
UPSC CMS Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
अगर किसी उम्मीदवार को यूपीएससी सीएमएस परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमी के भीतर जमा करा सकता है। उत्तर कुंजी से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2026 |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा की तिथि | 2 अगस्त 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 5 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की तिथि | जल्द |
| पेपर | पेपर-1 और पेपर-2 |
| उत्तर कुंजी का मोड | ऑनलाइन |
| नेगेटिव मार्किंग | 0.33 अंक |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC CMS 2026 Answer Key Official डाउनलोड कैसे करें?
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
UPSC CMS 2026 Answer Key पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
-
उत्तर कुंजी से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
ये भी पढ़ें: UPSC CMS 2026 Expected Cutoff: यूपीएससी सीएमएस अनुमानित कट-ऑफ देखें यहां
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.