SSC GD Result 2026: जानें कब आएगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट?, देखें ये लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Aug 5, 2026, 21:58 IST

SSC GD Constable Result 2026: एसएससी की ओर से जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिन्होंने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिलेक्शन लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में पास उम्मीदवार ही PET और PST में शामिल होंगे।

SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega?
SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega?

SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ssc.gov.in पोर्टल पर जाकर एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे। इस मेरिट सूची में उम्मीदवारों के नाम के साथ-साथ अन्य जरूरी विवरण भी उपलब्ध होंगे।

आयोग रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी हाइलाइट्स नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026

भर्ती आयोग

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम

जीडी कांस्टेबल (CAPFs, SSF, असम राइफल्स एवं NCB)

कुल रिक्त पद

25,487 पद 

परीक्षा तिथि

27 अप्रैल से 30 मई 2026 

आंसर की जारी

15 जून 2026 

रिजल्ट तिथि

अगस्त 2026 (संभावित)

रिजल्ट के बाद अगला चरण

PET, PST, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन 

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

कब हुई थी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा?

आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देश में बने विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जो अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को एसएससी जीडी परीणाम से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट PDF

  • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अब GD Constable Shortlisted Candidates list पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • Ctrl+F के माध्यम से अपना नाम और डिटेल्स देखें।

  • पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

SSC GD Physical Test 2026: PET और PST के लिए क्या होगी पात्रता?

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा। PST में लंबाई और सीने की माप की जांच की जाएगी, जबकि PET में निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी। आरक्षित श्रेणियों (Reserved categories) के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार शारीरिक मानकों में छूट प्रदान की जाएगी।

टेस्ट

एलिजिबिलिटी

पुरुष (सामान्य) लंबाई

170 सेमी

महिला (सामान्य) लंबाई

157 सेमी

ST पुरुष लंबाई

162.5 सेमी

ST महिला लंबाई

150 सेमी

पुरुष (सीना)

76 सेमी (बिना फुलाए), 81 सेमी (फुलाकर)

पुरुष (दौड़)

5 किमी – 24 मिनट / 1.6 किमी – 7 मिनट

महिला (दौड़)

1.6 किमी – 8.5 मिनट / 800 मीटर – 5 मिनट

PET और PST में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 5, 2026, 21:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News