Agniveer Rally Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ये डॉक्यूमेंट हैं बेहद जरूरी, अभी से कर लें तैयार
Agniveer Rally Bharti 2026 Documents: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट 12 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। अब रिजल्ट के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार लेख में नीचे डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
Agniveer Rally Bharti 2026 Documents: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट 12 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। इसकी परीक्षा 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क, महिला सैन्य पुलिस, सेपॉय फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इंडियन आर्मी अग्निवीर की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए आमंत्रित किया गया था और अब दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और पदों के आखिरी सलेक्शन प्रोसेस में उम्मीदवारों को मेडिकल भी शामिल है। हम आपको नीचे लेख में बताएंगे कि अग्निवीर भर्ती रैली के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स सबसे ज्यादा जरूरी है। आप डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट भी देख सकते हैं।
कब हुआ था Indian Army Agniveer Exam 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) दिनांक 01 जून से 16 जून 2026 के बीच देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा हर दिन तीन पालियों में आयोजित की जाती थी। पहली पाली सुबह सुबह 08:30 बजे से 09:30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक था। यह परीक्षा CBT मोड में आयोजित की गई थी।
The right information is the first step towards your dream of joining the Indian Army.
— Directorate General of Recruiting - Indian Army (@DIRECTORATERTG) August 4, 2026
Our FAQ Series answers the most common questions to help you prepare with confidence.
Stay informed. Stay focused. Stay motivated.#IndianArmy #JoinIndianArmy #FAQ #Agniveer #ArmyRecruitment pic.twitter.com/DZZ3kgE313
Indian Army Agniveer Result 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2026 को आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी किया गया था। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया था। PDF में सलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दर्ज थे।
Agniveer Rally Bharti Documents List 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर पदों की लिखित परीक्षा पास होने वाले उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। हालांकि डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए कोई ऑफिशियल डेट जारी नहीं की गई है। जब भी ऑफिशियल डेट जारी की जाएगी। इस लेख में नोटिस उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को समय-समय पर इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए। आपको डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
-
10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
-
बोर्ड प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
-
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
-
आय प्रमाण पत्र
-
मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
-
स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
रैली के लिए एडमिट कार्ड
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.