उत्तर भारत का सबसे घना जंगल, जहां जमीन तक नहीं पहुंचती है धूप
भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा समय-समय पर भारत के जंगलों को लेकर आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाती है। इस लेख में हम उत्तर भारत के सबसे घने जंगल के बारे में जानेंगे।
भारत की भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो भारत का कुल वन एरिया 7,15,343 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.76 फीसदी है। वहीं, वन और वृक्ष यानि ट्री कवर दोनों को मिलाकर कुल एरिया 25.17 फीसदी है। भारत के जंगल विविधताओं से भरे हैं। इस कड़ी में भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) की आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर भारत का सबसे घना जंगल उत्तराखंड राज्य में स्थित है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।
क्या होता है घना जंगल
सबसे पहले हम घने जंगल की परिभाषा के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि FSI की परिभाषा के मुताबिक, Very Dense Forest उसे माना जाता है, जहां पेड़ों की Canopy Density 70% या इससे अधिक होती है।
क्या कहते हैं आधिकारिक आंकड़ें
यदि आधिकारिक आंकड़ों पर गौर करें, तो सबसे घने जंगलों में उत्तर भारत में उत्तराखंड सबसे टॉप पर आता है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा का नाम आता है। उत्तराखंड में अधिक घने वन का क्षेत्रफल सबसे अधिक है:
-अधिक घना वन : 5,055 वर्ग किलोमीटर।
-मध्यम घना वन : 12,768 वर्ग किलोमीटर।
-कुल वन एरिया : 24,305 वर्ग किलोमीटर, जो कि राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 45.44 फीसदी है।
यह है सबसे घना जंगली इलाका
उत्तर भारत में यदि सबसे घने जंगली इलाके की बात करें, तो यह राजाजी नेशनल पार्क और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से लेकर तराई-भाबर बेल्ट तक फैला क्षेत्र है।
तराई और भाबर बेल्ट
यह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर क्षेत्र है, जिसमें जिम कॉर्बेट, राजाजी और अमनगढ़ टाइगर रिजर्व का इलाका आता है। यहां साल, सागौन और शीशम के पेड़ पाए जाते हैं। इस इलाके में कुछ जगहों पर कैनोपी डेंसिटी 80 से 90 फीसदी तक पहुंच जाती है, जिससे सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंचती है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क से लेकर उत्तराखंड के पौड़ी नैनीताल और देहरादून का शिवालिक जंगल बहुत ही घना है।
घने जंगल की पर्यावरणीय और भौगोलिक विशेषताएं
उत्तर भारत के इन जंगलों में Tropical Moist Deciduous Forests और पहाड़ियों पर Himalayan Moist Temperate Forests पाए जाते हैं। अब यहां घने जंगल पाए जाते हैं, तो यहां पर बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, तेंदुए और प्रमुख वनस्पतियां पाई जाती हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.