UP Police Constable PST Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल PST एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी
UP Police Constable PST Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षण प्रवेश पत्र 2026 आज 10 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, 31 जुलाई को जारी किए गए परिणामों में जो उम्मीदवार सिलेक्ट हुए थे, वे अब 17 अगस्त को PST/DV में शामिल होंगे।
UP Police Constable PST Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल PST/DV के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 32679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन प्रदेश के 75 जनपदों में 17 अगस्त से होने जा रहा है। इसके परिणामों की घोषणा 31 जुलाई, 2026 को की गई थी। जिसमें फिजिकल राउंड के लिए कुल 76,184 उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया गया। अधिसूचना के अनुसार, आयोग की ओर से PST/DV परीक्षा चयन प्रक्रिया का अगला चरण है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों में पूरा किया जाता है। जिसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है।
यूपीपीबीपीबी की ओर से शारीरिक मानक परीक्षण के प्रवेश पत्र का लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 की लिखित परीक्षा में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण दिनांक- 17.08.2026 से प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रारंभ हो रही है । अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) August 10, 2026
UPPBPB Police Constable PST Admit Card 2026: लिंक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रदोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी प्रवेश पत्र 2026 आज 10 जुलाई को जारी किया है। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए 2.33 गुना से अधिक उम्मीदवारों को अब अगले राउंड में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
| यूपी पुलिस कांस्टेबल PST/DV एडमिट कार्ड 2026 |
UPPBPB UP Police Constable PST/DV Admit Card 2026: हाइलाइट्स
यूपी पुलिस कांस्टेबल PST/DV एडमिट कार्ड अधिसूचना जारी होने के साथ जारी किया गया है। शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। फिजिकल टेस्ट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल में देखें।
| भर्ती प्राधिकरण | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) |
| पोस्ट | यूपी पुलिस कांस्टेबल |
| स्थान | उत्तर प्रदेश राज्य |
| पदों की संख्या | 32679 |
| PST/DV एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 10 अगस्त 2026 (ऑफिशियल नोटिस) |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police Constable PST Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से स्वयं करें डाउनलोड। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, निर्धारित तिथि व समय सीमा आदि डिटेल्स शामिल रहेंगी। एडमिट कार्ड में उल्लेखित सभी डॉक्यूमेंट्स की प्रिंट आउंट ले जाना अनिवार्य रहेगा।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UP Police Constable PST Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Also Check: Bihar Vidhan Parishad Result 2026
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.