[लिंक] NCVT ITI Result 2026 OUT: skillindiadigital.gov.in पर जारी हुआ 1st और 2nd Year ITI रिजल्ट

Last Updated: Aug 11, 2026, 08:56 IST

NCVT ITI Result 2026 OUT: नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) ने skillindiadigital.gov.in पर NCVT ITI Result 2026 जारी कर दिया है। 1st और 2nd Year की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और चेक करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

NCVT ITI Result 2026 चेक करें।
NCVT ITI Result 2026 चेक करें।

NCVT ITI Result 2026 OUT: NCVT से जुड़ी ITI 1st और 2nd Year परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। NCVT ITI Result 2026 10 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र Skill India Digital Hub (SIDH) की आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें:-ITI Result 2026

Skill India ITI Result: एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट हाइलाइट्स  

अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में NCVT ITI Result 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और मुख्य हाइलाइट्स देख सकते हैं। इसमें 1st और 2nd Year रिजल्ट, रिजल्ट जारी होने की तारीख और आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित जरूरी विवरण दिए गए हैं।

बोर्ड का नाम

नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT)

परीक्षा

आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट)

सीबीटी परीक्षा की तारीख

09 जुलाई से 03 अगस्त 2026

प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख

06 से 10 जुलाई 2026

रिजल्ट जारी होने की तारीख

10 अगस्त 2026

एनसीवीटी आधिकारिक पोर्टल

ncvtmis.gov.in

स्किल इंडिया आधिकारिक पोर्टल

skillindiadigital.gov.in

वर्ष

पहला और दूसरा वर्ष

आवश्यक विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल/पीआरएन नंबर

ITI Result देखने के लिए Login Details क्या हैं?

रिजल्ट चेक करने से पहले छात्र अपनी जरूरी जानकारी तैयार रखें। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, PRN नंबर और जन्मतिथि पास रखें। साथ ही रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल या लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।

NCVT ITI Result 2026 Login Link

NCVT ITI रिजल्ट 2026 का लिंक 10 अगस्त 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। रिजल्ट में ITI के पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों के परिणाम शामिल होंगे। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद skillindiadigital.gov.in पर जाकर अपने PRN नंबर की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के साथ छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

NCVT ITI Result 2026 Login Link

यहां क्लिक करें

ITI ka result kaise dekhen?

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले skillindiadigital.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट पर Login विकल्प पर क्लिक करें।

  • फिर ITI Result विकल्प चुनें।

  • अपना PRN नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • रिजल्ट चेक करने के बाद मार्कशीट PDF डाउनलोड कर लें।

ITI मार्कशीट PDF में क्या जानकारी होगी?

डिजिटल मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर/PRN, ट्रेड, ITI का नाम, प्राप्त अंक और रिजल्ट स्टेटस जैसी जानकारी दी जा सकती है। मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

ITI रिजल्ट 2026 के बाद क्या?

ITI रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर लेनी चाहिए। पास होने वाले छात्रों को आगे की काउंसलिंग, मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट की जानकारी चेक करनी होगी। सीट मिलने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 10, 2026, 13:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News