UP ITI Result 2026 OUT: यूपी आईटीआई रिजल्ट घोषित, PRN से करें चेक

Last Updated: Aug 11, 2026, 10:03 IST

UP ITI Result 2026 जारी हो गया है। NCVT और SCVT की 1st Year, 2nd Year और Short Term Certificate परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए PRN या रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। छात्र Skill India Digital Hub के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। UP ITI मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में दिया गया है।

UP ITI Result 2026
UP ITI Result 2026

UP ITI Result 2026 OUT: यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। NCVT ITI का रिजल्ट Skill India Digital Hub (SIDH) पर उपलब्ध कराया गया है, जबकि SCVT परीक्षा का परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश (SCVTUP) की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। रिजल्ट 10 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

उम्मीदवार अपने संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद अभ्यर्थियों को मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी आगे की प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जरूरी अपडेट के लिए SCVTUP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यहां देखें: ITI Result 2026

यूपी ITI रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा

NCVT/SCVT ITI परीक्षा

रिजल्ट में शामिल

1st Year, 2nd Year और Short-Term Certificate

रिजल्ट जारी

10 अगस्त 2026

NCVT रिजल्ट पोर्टल

Skill India Digital Hub (SIDH)

बोर्ड/संस्थान

NCVT & SCVT

जरूरी जानकारी

रोल नंबर/PRN और जन्मतिथि

आधिकारिक वेबसाइट

skillindiadigital.gov.in / scvtup.in

NCVT ITI के 1st और 2nd Year रिजल्ट 10 अगस्त 2026 को जारी किए गए हैं। उम्मीदवार Skill India Digital Hub पर अपने अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

Skill India ITI Result: NCVT Marks कहां चेक करें?

NCVT परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए Skill India Digital Hub का इस्तेमाल करना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र अपनी UP ITI मार्कशीट 2026 डाउनलोड करके प्रिंंट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

UP ITI Result 2026 Direct Download Link

UP ITI रिजल्ट का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक 10 अगस्त 2026 को आधिकारिक पोर्टल dgt.skillindiadigital.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है। 

UP ITI Merit List 2026 कैसे Download करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना आईटीआई रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Skill India Digital Hub की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।

  3. फिर CTS AITT Mains Examination-2026 Result लिंक चुनें।

  4. अपना PRN/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

  8. अंत में प्रिंट लेकर रख लें।

UP ITI Admission 2026: मेरिट लिस्ट कब आएगी?

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 की प्रक्रिया परीक्षा परिणाम से अलग है। नए कैंडिडेट्स का एडमिशन कक्षा 10 की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आवेदन किया है, उन्हें अब UP ITI मेरिट लिस्ट 2026, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़े अपडेट का इंतजार करना होगा। एडमिशन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट SCVTUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

ITI रिजल्ट के बाद क्या करें?

ITI परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद पुराने छात्रों को अपनी मार्कशीट सभाल रखनी चाहिए। वहीं, नए एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को SCVTUP की मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट का इंतजार करना होगा।

UP ITI में संस्थान, फीस और ट्रेड

उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सरकारी ITI और 2,900 से ज्यादा निजी ITI हैं। यहां 80 से अधिक इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड उपलब्ध हैं। ITI में एडमिशन के लिए General और OBC उम्मीदवारों की फीस 250 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों की फीस 150 रुपये है। सरकारी ITI में ट्यूशन फीस 40 रुपये प्रति माह है। Electrician, Fitter और COPA जैसे ट्रेड की मांग अधिक रहती है। इसके अलावा Mechanic Motor Vehicle, Turner और Machinist भी लोकप्रिय ट्रेड हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे UP ITI Result 2026, NCVT ITI Result, SCVTUP Result और UP ITI Admission 2026 से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 11, 2026, 10:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News