उत्तर प्रदेश या राजस्थान, कौन है देश का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य, जानें

Last Updated: Aug 11, 2026, 14:06 IST

आज भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। वहीं, टॉप दूध उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश और राजस्थान का नाम आता है। इस लेख में हम जानेंगे कि इन दोनों राज्यों में से कौन-सा राज्य सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य है?

सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य
सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य

आज भारत पूरी दुनिया में सबसे अधिक दूध उत्पादित करता है। हालांकि, एक समय था, जब भारत पूरी दुनिया में दूध उत्पादन मामले में बहुत पीछे था। वार्षिक तौर पर 21 मिलियन टन से भी कम दूध का उत्पादन होता था, जिससे 1950-51 के दौर में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता सिर्फ 124 ग्राम थी। हालांकि, आज हालात इसके इतर हैं। भारत में आज प्रमुख दूध उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र का नाम आता है। इनमें सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य कौन-सा है? जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

1965 में आया ऐतिहासिक मोड़

भारत के इतिहास में 1965 में एक ऐतिहासिक मोड़ तब आया, जब नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड का गठन किया गया। इसकी कमान सफेद क्रांति के जनक डॉ. वर्गिज कुर्यिन को सौंपी गई। बाद में 1970-96 में भारत में ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत हुई, जो कि दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में से एक था।

भारत में कुल कितना दूध उत्पादित होता है

भारत पूरी दुनिया में कुल दूध उत्पादन का अकेले 25 फीसदी दूध उत्पादित करता है। सालाना तौर पर भारत में 239.2 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है, जिससे प्रति व्यक्ति औसतन दूध उपलब्धता 471 ग्राम हुई है, जबकि वैश्विक तौर पर सालाना औसतन उपलब्धता 322 ग्राम है।

भारत का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य

भारत का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। यह पूरे देश में 15.66 फीसदी की भागीदारी रखता है, जो कि सालाना तौर पर कुल 36.2 मिलियन टन दूध का उत्पादन करता है। इसकी एक बड़ी वजह यहां बड़ी संख्या में पशुपालन होना है, जिससे राज्य में दूध उत्पादन टॉप पर पहुंचा है।

दूसरे नंबर पर आता है राजस्थान

यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि दूध उत्पादन मामले में राजस्थान भी पीछे नहीं है, बल्कि यह दूसरे पायदान पर है। यह देश के कुल उत्पादन में 14.44 फीसदी की हिस्सेदारी रखते हुए सालाना तौर पर 33.3 मिलियन टन दूध का उत्पादन करता है। इस वजह से यह पूरे देश में दूसरा सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य है।

ऐसे हम देखें, तो यूपी और राजस्थान, दोनों मिलकर देश के कुल दूध उत्पादन में 30 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी रखते हैं। यहां गाय और भैंस, दोनों का दूध उत्पादित होता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यूपी में भैंस के दूध का उत्पादन अधिक होता है, जबकि राजस्थान में गाय और बकरी का दूध उत्पादन अधिक है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 11, 2026, 14:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News