SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1538 जूनियर एसोसिएट पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply
SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 1538 बैकलॉग जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 7 अगस्त 2026 को जारी कर किया गया था, जिसके तहत कुल 1538 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 7 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर 1538 बैकलॉग जूनियर एसोसिएट के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकती है।
| विवरण | जानकारी |
| बैंक का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद का नाम | जूनियर एसोसिएट |
| रिक्त पदों की संख्या | 1538 |
| विज्ञापन संख्या | CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 7 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, भाषा टेस्ट, और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sbi.bank.in |
Apply SBI Clerk 2026 Online
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, भाषा टेस्ट, और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि चरण शामिल है। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये रिक्तियां खासतौर से एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| एसबीआई बैकलॉग जूनियर एसोसिएट ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक |
SBI Junior Associate Eligibility 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज अलग-अलग है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है।
State Bank of India Recruitment ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1538 जूनियर एसोसिएट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और करियर सेक्शन देखें।
-
अब Current Openings पर क्लिक करें।
-
आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES SPECIAL RECRUITMENT DRIVE FOR SC/ST/OBC BACKLOG VACANCIES नजर आ जाएगा।
-
Apply Now पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.