स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे का बड़ा अपडेट, नई दिल्ली सहित इन 5 स्टेशनों पर बंद रहेगी यह जरुरी सुविधा
Independence Day 2026: सुरक्षा कारणों से 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग बंद रहेगी। इस दौरान इन स्टेशनों से पार्सल भेजने या बाहर से आने वाले पार्सल को उतारने की सुविधा नहीं मिलेगी।
Independence Day Indian Railway Update: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है और इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा जांच बढ़ाई जा रही है। ऐसे में अगर आप ट्रेन से कोई पार्सल भेजने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। बताते चलें कि यह नियम सिर्फ दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों पर ही नहीं बल्कि दूसरे रेलवे जोन से आने वाली वे ट्रेनें भी रहेंगी।
12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग पर रोक
सुरक्षा कारणों से 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग बंद रहेगी। इस दौरान इन स्टेशनों से पार्सल भेजने या बाहर से आने वाले पार्सल को उतारने की सुविधा नहीं मिलेगी।
किन स्टेशनों बंद रहेगी पार्सल बुकिंग
-
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
-
हजरत निजामुद्दीन
-
आनंद विहार टर्मिनल
-
दिल्ली सराय रोहिल्ला
-
दिल्ली जंक्शन
सिर्फ पार्सल ही नहीं, इन सेवाओं पर भी रोक
रेलवे के मुताबिक, इस दौरान सामान्य पार्सल के साथ-साथ लीज्ड SLR, VP और Demand VP की हैंडलिंग भी बंद रहेगी। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म भी पैकेज और पैकिंग सामग्री से खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं।
खास बात यह है कि यह नियम सिर्फ दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों पर लागू नहीं होगा। दूसरे रेलवे जोन से आने वाली वे ट्रेनें भी इसके दायरे में रहेंगी, जो इन पांच स्टेशनों पर पार्सल लोडिंग या अनलोडिंग के लिए रुकती हैं।
ट्रेन पकड़ने वालों के लिए भी जरूरी सलाह
पार्सल सेवा के साथ यात्रियों को भी इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। उत्तर रेलवे ने 13 से 16 अगस्त के बीच दिल्ली के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सामान्य से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है।
सुरक्षा जांच बढ़ने के कारण स्टेशन पर प्रवेश में ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए आखिरी समय पर स्टेशन पहुंचने के बजाय पहले ही निकलना बेहतर रहेगा।
पार्सल भेजना जरूरी है तो क्या करें?
अगर आपको इन तारीखों के बीच पार्सल भेजना ही है, तो पहले संबंधित स्टेशन पर पार्सल सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी जरूर ले लें। जरूरत पड़ने पर भारतीय डाक जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यानी 15 अगस्त के चलते दिल्ली में सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बढ़ी है, बल्कि रेलवे की पार्सल सेवाओं पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है। इसलिए पार्सल भेजने से पहले तारीख और स्टेशन जरूर चेक कर लें। साथ ही किसी भी रेलवे सहायता के लिए यात्री Rail Madad हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.