BPSSC SI Result 2026: बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Last Updated: Aug 12, 2026, 17:49 IST

BPSSC SI Result 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

BPSSC SI Result 2026
BPSSC SI Result 2026

BPSSC SI Result 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 12 अगस्त 2026 को बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा सिंगल शिफ्ट में 12 जुुलाई 2026 को जारी की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत कुल 78 रिक्त पदों को भरना चाहता है।   

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Bihar Police SI Result 2026 डाउनलोड लिंक 

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स रिजल्ट की PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। अब इन उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने का लिंक बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Bihar Police Prohibition Sub Inspector Sarkari Result 2026 - हाइलाइट्स 

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षी के रिजल्ट में कुल 1560 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। इन पदों के सलेक्शन में विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। आप बाकी डिटेल्स नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) 

पद का नाम 

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर

रिक्त पदों की संख्या 

78 

विज्ञापन संख्या 

03/2026

परीक्षा का नाम 

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स

परीक्षा की तिथि 

12 जुुलाई 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

12 अगस्त 2026 

चयन के चरण 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bihar.gov.in

BPSSC SI Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें? 

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं। 

  • अब Prohibition Dept देखें। 

  • “Ref.:Advt. No.-03/2026: Result of Preliminary Written Examination for the Post of Sub-Inspector Prohibition in Prohibition, Excise & Registration Dept., Govt. of Bihar” पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम रोल नंबर चेक करें। 

Bihar SI Cut off 2026 Prelims 

बिहार पुलिस प्रोहिबिशन सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। 


क्र.सं.

कैटेगरी

पुरुष 

महिला

FFW पुरुष 

FFW महिला

1

सामान्य 

142.8

125.2 

123.2 

119.4 

2

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 

138.4 

120.8

114.2 

114.2 

3

अनुसूचित जाति 

131.8

104.6 

-

-

4

अनुसूचित जनजाति 

118.6

-

-

-

5

अत्यंत पिछड़ा वर्ग 

138.4

118.6

114.6

-

6

पिछड़ा वर्ग 

140.6

121.6

118.8

118.6

7

पिछड़े वर्गों की महिला 

-

119.6

-

 

 

ये भी पढ़ें: Punjab and Haryana High Court Safai Sewak Admit Card 2026 जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 12, 2026, 16:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News