CBSE 12th Supplementary Result 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट कब होगा जारी? क्या डिजिलॉकर पर मार्कशीट होगी उपलब्ध?

Last Updated: Aug 11, 2026, 16:46 IST

CBSE 12th Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही अगस्त के दूसरे हफ्ते तक सीबीएसई 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर सकता है।

CBSE Class 12 Compartment Result 2026
CBSE Class 12 Compartment Result 2026

CBSE Class 12th Compartment Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं के Supplementary Exam 2026 में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब बस कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। CBSE Class 12 के कंपार्टमेंट एग्जाम इस साल 28 जुलाई 2026 को आयोजित किए गए थे। छात्र अपने इन एग्जाम के रिजल्ट को देखने के लिए ऑपिशियल पोर्टल cbse.gov.in और ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in का उपयोग कर सकते हैं। 

CBSE 12th Exam Result 2026 को देखने के लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे। साथ ही, रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड द्वारा छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन यानी DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप पर उपलब्ध करा दिया जाएंगा।

CBSE Class 12 Compartment Result 2026: मुख्य डिटेल्स और हाइलाइट्स 

सीबीएसई 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम का पूरा शेड्यूल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डिटेल्स 

संचालक बोर्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

एग्जाम का नाम

12 के सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026

एग्जाम आयोजन की डेट 

28 जुलाई 2026

रिजल्ट एक्सपेक्टेड डेट

अगस्त 2026 जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट्स

cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in

डिजिटल प्लेटफॉर्म

DigiLocker (digilocker.gov.in), UMANG App

लॉगिन क्रेडेंशियल्स

रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी

न्यूनतम मार्क्स 

प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33% (थ्योरी व प्रैक्टिकल में अलग-अलग)

DigiLocker से डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? 

CBSE द्वारा DigiLocker पर जारी की जाने वाली डिजिटल मार्कशीट आईटी एक्ट के तहत ओरिजिनल हार्ड कॉपी की तरह ही मान्य होती है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर विजिट करें या मोबाइल में DigiLocker App को ओपन करें।
  2. अपने आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके अकाउंट में लॉगिन करें।
  3. फिर, 'Education' कैटेगरी में जाकर Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें।
  4. 'Class XII Marksheet / Passing Certificate' के ऑप्शन को चुनें।
  5. फिर, अपना रोल नंबर और एग्जाम साल (2026) को फिल करें।
  6. डिटेल्स फिल करने के बाद 'Get Document' पर क्लिक करें। 
  7. क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

छात्र CBSE Board Class 12 Compartment Result 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: NVS Class 6 Admission 2026: जवाहर नवोदय फॉर्म में कौन-कौन सी जानकारी बदल सकते हैं? जानें पूरी प्रक्रिया

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 11, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News