UPSSSC AGTA Group-C Answer Key 2026: यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
UPSSSC AGTA Group-C Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC AGTA Group-C Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 9 अगस्त 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC AGTA Group-C Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक
यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा उत्तर कुंजी जारी डाउनलोड करने का लिंक यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक |
UPSSSC AGTA Answer Key 2026 in English
UPSSSC AGTA Group-C Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा उत्तर कुंजी उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी से संबंधित अगर किसी उम्मीदवार को आपत्ति है, वह अपनी ऑनलाइन सबमिट कर सकता है। ऑनलाइन आपत्तियां 17 अगस्त 2026 तक जमा की जा सकती है। अंतिम तिथि के बाद आपत्तियां जमा नहीं की जा सकती। इसके लिए प्रति प्रश्न अलग से शुल्क लगेगा। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा का नाम | यूपीएसएसएससी एजीटीए ग्रुप सी परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 9 अगस्त 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 11 अगस्त 2026 |
| रिक्त पदों की संख्या | 2759 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC AGTA Exam Date 2026
यूपीएसएसएससी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा 9 अगस्त 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग कुल 2759 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग (पीईटी 2025 स्कोर), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
UPSSSC AGTA Group-C Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा उत्तर कुंजी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसेे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
Go to Home पर क्लिक करें।
-
अब विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (प्रा.अ.प.-2025) की संपन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें
-
आपके सामने उत्तर कुंजी की PDF ओपन हो जाएगी।
-
उत्तर कुंजी से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.