UPTET And CTET Difference: शिक्षक बनने का सपना, आखिर कौन सी परीक्षा है आपके लिए बेस्ट?

Last Updated: Aug 11, 2026, 19:37 IST

UPTET And CTET Difference: अगर हम यूपीटीईटी और सीटीईटी की बात करें, तो यह दोनों ही परीक्षा सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की पात्रता चेक करने के लिए आयोजित की जाती है। आज हम आपको नीचे लेख में यूपीटीईटी और सीटीईटी के अंतर के बारे में बताएंगे। 

UPTET And CTET Difference
UPTET And CTET Difference

UPTET And CTET Difference: यूपीटीईटी और सीटीईटी में क्या अंतर होता है? इस प्रश्न का जवाब जानने से पहले हमें इन दोनों की फुल फॉर्म के बारे में जान लेना चाहिए। यूपीटीईटी की फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) और सीटीईटी की फुल फॉर्म केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) है। ये दोनों ही परीक्षाएं टीचर की पात्रता को निर्धारित करती है। इन दोनों में मूल अंतर यही है कि एक राज्य के लेवल पर और दूसरी केंद्र के लेवल पर आयोजित की जाती है। 

यूपीटीईटी की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं। वहीं, सीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार देश भर के अलग-अलग सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय आदि भी शामिल है। 

UPTET परीक्षा क्या है? 

यूपीटीईटी एक स्टेट लेवल की परीक्षा होती है, जो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से 5वीं तक और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद UPTET प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है। 

UPTET परीक्षा के जरिए प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार दी जाती है, जो कि प्रतिमाह 40,000 से 45,000 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा अपर प्राइमरी टीचर (कक्षा 6 से 8वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार दी जाती है, जो कि प्रतिमाह 44,900 से 52,000 रुपये के बीच दी जाती है। 

CTET परीक्षा क्या है? 

सीटीईटी एक केंद्रीय लेवल की परीक्षा होती है, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में भी यूपीटीईटी की तरह 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से 5वीं तक और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होता है। सीटीईटी साल में दो बार में आयोजित की जाती है।  इस परीक्षा को पास करने के बाद CTET प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है।

सीटीईटी परीक्षा के जरिए प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें प्रतिमाह इन हेंड सैलरी 50,000 से 62,000 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कक्षा 6 से 8वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें प्रतिमाह इन हेंड सैलरी 52,000 से 65,000 रुपये के बीच दी जाती है। 

UPTET और  CTET में से क्या है बेस्ट विकल्प? 

UPTET और CTET दोनों ही शिक्षक पात्रता परीक्षाएं हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा विकल्प बेस्ट है, यह आपके करियर के लक्ष्यों पर निर्भर करता है। दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। 

ये भी पढ़ें: UPSSSC AGTA Group-C Answer Key 2026: यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी मेन्स परीक्षा उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 11, 2026, 19:37 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News