Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे अनोखे भाषण, यहां देखें ऐसे दमदार लाइन्स

Last Updated: Aug 11, 2026, 20:19 IST

Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों से लेकर सरकारी अधिकारी भाषण देने के लिए आसान, छोटा और दमदार ड्राफ्ट करते समय यहां दिए गए बेहतरीन आइडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, भाषण देने के लिए टाइम-डियूरेशन को मैनेज करने के लिए भी यहां देखें। 

Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे अनोखे भाषण, यहां देखें ऐसे दमदार लाइन्स
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे अनोखे भाषण, यहां देखें ऐसे दमदार लाइन्स

Swatantrata Diwas 15th August Par Bhashan: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए स्वाभिमान, गौरव और राष्ट्रप्रेम की अनुभूति कराने वाला पावन पर्व या भारतीय लोगों के लिए एक त्योहार जैसा होता है। इस साल देश में 15 अगस्त, 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 1947 में ब्रिटिश शासन से हमारे भारत को आजादी मिली थी। इसी सुनहरे पर्व को याद करते हुए हर साल स्कूलों, कॉलेजों और भारत के हर घर में ध्वजारोहण समारोह किया जाता है। 

हर साल 15 अगस्त के दिन सरकारी दफ्तरों और राष्ट्रीय धरोहर जैसे लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति से जुड़े प्रदर्शन और भाषणों के साथ देश को सम्मानित  किया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चलती हैं। साथ ही, हर साल भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए और देश की तरक्की को देखते हुए टीचर्स और प्रिंसिपल्स स्कूलों में छात्रों को उजागर करने के लिए कई-प्रकार के भाषण देते हैं।  

छात्रओं और टीचर्स के लिए, स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देना समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्से में से एक होता है। टीचर्स और प्रिंसिपल्स भारत के स्वतंत्रता संग्राम को देश की वर्तमान उपलब्धियों और जिम्मेदारियों को आपस में जोड़ते हुए भाषण देते है। साथ ही, ऐसे मौके पर स्कूलों में बच्चे भाषण प्रतियोगिता, प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। परंतु, कई छात्रों में स्टेज पर जाते ही कई प्रकार के प्रश्न जैसे ‘भाषण की शुरुआ कैसे करें, क्या बोलें और मंच पर घबराहट को कैसे कम करें’ मन में आने लगते है। इसी कारण छात्र, टीचर्स और स्कूल के मुखिया यहां से स्वत्रंता दिवस पर भाषण देने के लिए आइडिया ले सकते हैं।  

15 अगस्त भाषण के 10 सबसे लोकप्रिय एवं प्रभावशाली लाइन और स्टाइल 

मंच पर हर बच्चे का व्यक्तित्व अलग होता है। छात्र अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार नीचे दिए गए इनमें से किसी भी एक लाइन या स्टाइल को चुनकर अपने भाषण की शुरूआत कर सकते हैं:

  1. Poetic Style: भाषण की शुरुआत रामधारी सिंह 'दिनकर' या माखनलाल चतुर्वेदी की ओजपूर्ण कविता या पंक्तियों से करें।
  2. 2-Minute Precise Style: मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वर्तमान कर्तव्य पर केंद्रित छोटा और स्पष्ट वक्तव्य देते हुए शुरू करें। 
  3. Storytelling Style: किसी महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे भगत सिंह या रानी लक्ष्मी बाई को ध्यान में रखते हुए उनकी एक प्रेरक छोटी घटना से शुरुआत कर सकते हैं। 
  4. Historical to Modern Style: 1947 की आजादी से लेकर भारत की वर्तमान वैज्ञानिक व आर्थिक सफलताओं का चित्रण करते हुए शुरू करें। 
  5. High Energy Slogan Style: 'जय हिंद', 'वंदे मातरम' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों का इस्तेमाल करके अपने भाषण को ओर अट्रैक्टिव बना सकते हैं। 
  6. Interactive Style: टीचर्स अपने भाषण को शुरू करने से पहले ‘आजादी का सही मतलब’ या ‘कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मानाया जा रहा है’ जैसे प्रश्नों को पुछकर इंटरैक्टिव बना सकते हैं। 
  7. Unity in Diversity Style: प्रिंसिपल या टीचर भारत की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और तिरंगे के तीन रंगों के महत्व को समझाते हुए भी अपने भाषण का आंरभ कर सकते हैं। 

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर टीचर्स, प्रिंसिपल और छात्र अपने भाषण को शुरू करने के लिए यहां दिए गए इन अट्रैक्टिव लाइन्स, विचार और स्टाइल को चुन सकते हैं। 

स्वतंत्रता दिवस भाषण प्रस्तुति: मुख्य तत्व एवं संरचना 

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने से पहले सभी लोग कई बार अपने भाषण को बोल-बोलकर तैयारी करते हैं। आप चाहें स्कूल, कॉलेज या किसी सरकारी दफ्तर में भाषण देने वाले है, तो पहले नीच दी गई टेबल से टाइम-डियूरेशन और बोलने के स्टाइल के लिए आइडिया ले सकते हैं।  

भाषण का भाग 

टाइम-डियूरेशन 

क्या बोल सकते हैं? 

मंच पर संबोधन के समय  

15 से 20 सेकंड

आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और प्रिय सहपाठियों को सादर नमस्कार। 

इंट्रोडक्शन 

30 से 40 सेकंड

15 अगस्त 1947 का महत्व और स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त परिचय।

मूल संदेश

40 से 50 सेकंड

शहीदों को श्रद्धांजलि और आज के भारत डिजिटल व विकसित भारत) की प्रगति की चर्चा। 

समापन व नारा 

15 से 20 सेकंड

राष्ट्र निर्माण का संकल्प और 'जय हिंद, जय भारत' का बुलंद नारा।

2 Mins Speech Idea in Hindi for 15 August 2026  

Independence Day 2026 पर भाषण देने के लिए यहां से कुछ आइडिया ले सकते हैं। 

1. आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों!

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. नमस्कार मेरा नाम अक्षरा है और आज हम 15 अगस्त के इस खास पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। यह पर्व हमारे देश के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन 1947 में हमारा प्यारा भारत अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था।

3. स्वतंत्रता दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानी जैसे महान महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू और कई सेनिकों के संघर्ष को याद करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को हम हमेशा याद रखेंगे। आज हम सभी महान देशभक्तों को दिल से प्रणाम करते हैं।

यहां भी पढ़े: Azim Premji Scholarship 2026: क्या छात्राओं को हर साल मिलेंगे 30,000 की स्कॉलरशिप? azimpremjifoundation.org से जानें Updates

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 11, 2026, 20:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News