Live

UPTET Result 2026 Live: यूपीटीईटी परिणाम यहां upessc.up.gov.in जल्द होगा जारी, क्वालिफाईंग मार्क्स सहित डिटेल्स जानें

Priyanka Pal
Aug 11, 2026, 12:14 IST

UPTET Result 2026 Live: यूपीटीईटी के 17 लाख उम्मीदवार अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक और कट ऑफ मार्क्स सहित डिटेल्स यहां लेख में उपलब्ध करा दी जाएंगी।  उम्मीदवार यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें जागरण जोश के साथ। 


UPTET Result 2026 Live
UPTET Result 2026 Live

HIGHLIGHTS

  • यूपीटीईटी रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) 2 से 4 जुलाई को किया गया।
  • इस साल यूपीटीईटी परीक्षा में लगभग 17 लाख उम्मीदवार शामिल हैं।

UPTET Result 2026 Live : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई को किया गया था। जिसमें लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स लगभग 19 लाख ही दर्ज किए गए थे।

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तरकुंजी 8 जुलाई को जारी की गई थी। आपत्तियां 14 जुलाई रात 12 बजे तक दर्ज की गईं। जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को परिणामों का इंतजार है।

UPTET Result 2026 Date: यूपीटीईटी रिजल्ट डेट और टाइम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। UPESSC की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम अगस्त 2026 के दूसरे हफ्ते में किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है।

UPTET Qualifying Marks 2026: यूपीटीईटी पासिंग मार्क्स 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में पासिंग मार्क्स उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार, निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों को यह जरूर जानना चाहिए की परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स अनिवार्य हैं। कैटेगरी वाइज न्युनतम क्वालिफाईंग मार्क्स जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

कुल अंक 

कैटेगरी 

न्युनतम पासिंग मार्क्स 

पासिंग मार्क्स 





150 मार्क्स 

जनरल (UR)

60%

90 मार्क्स 

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

55%

82 मार्क्स

अनुसूचित जाति (SC)

55%

82 मार्क्स

अनुसूचित जनजाति (ST)

55%

82 मार्क्स

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

55%

82 मार्क्स

दिव्यांग (PwD)

55%

82 मार्क्स

भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

55%

82 मार्क्स

UPTET Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करने होंगे। 

स्टेप 1 सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UPTET Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Aug 11, 2026, 12:14 IST

    UPTET Result 2026: यूपीटीईटी स्कोरकार्ड में क्या - क्या डिटेल्स शामिल रहेंगी?

    यूपीटीईटी स्कोरकार्ड 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल रहेंगी:

    • उम्मीदवार का नाम
    • रोल नंबर
    • रजिस्ट्रेशन नंबर
    • माता -पिता का नाम
    • कैटेगरी
    • पेपर (Paper 1, Paper 2)
    • विषय वार प्राप्त अंक
    • पास प्रतिशत
  • Aug 11, 2026, 12:01 IST

    UPTET Result 2026: पहले यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र की Validity कितनी थी?

    यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र (Certificate) की Validity पहले 5 साल की होती थी। शिक्षा प्रणाली में किए गए कई बदलावों के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से इसकी प्रमाणिकता को जीवनकाल (Lifetime) कर दिया गया है। 

  • Aug 11, 2026, 11:44 IST

    UPTET Result 2026: मैं अगर यूपीटीईटी परीक्षा पास कर लेता हूं उसके बाद क्या होगा?

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र (Certificate) मिलता है। जिसके बाद कैंडिडेट उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के योग्य हो जाते हैं। 

  • Aug 11, 2026, 11:33 IST

    UPTET Result 2026: यूपीटीईटी परीक्षा का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

    पहले यूपीटीईटी का संचालन UPBEB (बेसिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा किया जाता था। जिसे 2026 के चक्र की देखरेख के लिए नई संस्था UPESSC (उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग) को सौंप दिया गया है।

  • Aug 11, 2026, 11:22 IST

    UPTET Result 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट डेट और टाइम

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। UPESSC की ओर से आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम अगस्त 2026 के दूसरे हफ्ते में किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है।

  • Aug 11, 2026, 11:17 IST

    UPTET Result 2026: इस साल यूपीटीईटी परीक्षा कब आयोजित की गई?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) का आयोजन 2 से 4 जुलाई को किया गया था। जिसके बाद उम्मीदवार अब परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। परिणामों की घोषणा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर की जाएगी। 

  • Aug 11, 2026, 11:14 IST

    UPTET Result 2026: यूपी टीईटी कौन दे सकता है?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPTET) परीक्षा 2026 वे उम्मीदवार दे सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएलएड (D.El.Ed/BTC), बीएड (B.Ed), बीएलएड (B.L.Ed) या अन्य निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पास किया हो या समकक्ष योग्यता। या ऐसे उम्मीदवार जो अंतिम वर्ष (Appearing) में हों। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

  • Aug 11, 2026, 11:08 IST

    UPTET Result 2026: यूपीटीईटी क्या है?

    यूपीटीईटी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों का चयन किया जाता है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More

Trending

Latest Education News