AFCAT Answer Key 2026: एफकैट 2 उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 11, 2026, 12:09 IST

AFCAT Answer Key 2026: आईएएफ ने एफकैट 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 8 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एफकैट 2 उत्तर कुंजी जारी होने के बाद नीचे लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

AFCAT Answer Key 2026
AFCAT Answer Key 2026

AFCAT Answer Key 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने 8 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट में देश में 100 से अधिक एग्जाम सेंटर पर एफकैट 2 परीक्षा का आयोजन कराया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एफकैट 2 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी 11 अगस्त 2026 को जारी की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एफकैट 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद इसके जरिए अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।

AFCAT Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

एफकैट 2 उत्तर कुंजी में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा की शिफ्ट, प्रश्न संख्या और प्रश्नों के प्रकार सहित अन्य डिटेल्स होती हैं। इन डिटेल्स को उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक चेक करने की सलाह दी जाती है। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे की टेबल देख सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम  

भारतीय वायु सेना (IAF) 

परीक्षा का नाम  

एफकैट 2 2026

रिक्त पदों की संख्या 

379

परीक्षा की तिथि  

8 अगस्त 2026 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

11 अगस्त 2026   

ऑफिशियल वेबसाइट 

afcat.edcil.co.in

AFCAT 2 Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एफकैट 2 की उत्तर कुंजी 2026 एफकैट के ऑफिशियल पोर्टल पर जारी की जाएगी।  उम्मीदवारों को आंसर-की की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

एफकैट 2 उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

डाउनलोड कैसे करें AFCAT 2 Answer Key 2026?

उम्मीदवार एफकैट 2 उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एफकैट की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें। 

  • AFCAT Answer Key 2026 पर क्लिक करें।

  •  लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  • उत्तर कुंजी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी से अपने आंसर की जांच करें और अपने संभावित स्कोर की गणना करें।

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें और भविष्य के के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। 

आखिर कब जारी होगी AFCAT 2 Answer Key 2026 ? 

पिछले कई सालों के एग्जाम के ट्रेंडस को देखें, तो आईएएफ परीक्षा के 4 से 5 दिन के बाद एफकैट उत्तर कुंजी 2026 जारी कर सकता है। 11 अगस्त 2026 को आंसर-की जारी कर दी गई है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 10, 2026, 08:57 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News