UP Scholarship 2026-27 Registration Date: 9वीं से 12वीं के छात्र scholarship.up.gov.in पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Aug 11, 2026, 12:42 IST

UP Scholarship Registration 2026: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने 9वीं से 12वीं तक के लिए राज्य की स्कॉलरशिप योजना को ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दी है। छात्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन को कर सकते हैं। 

UP Scholarship 2026-27 Registration Date: 9वीं से 12वीं के छात्र scholarship.up.gov.in पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
UP Scholarship 2026-27 Registration Date: 9वीं से 12वीं के छात्र scholarship.up.gov.in पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल scholarship.up.gov.in पर 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल तौर से आज यानी 11 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। जो छात्र प्री-मैट्रिक यानी कक्षा 9 व 10 और पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट कक्षा 11 व 12 में शामिल है, वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

इस स्कॉलरशिप योजना कामुख्य उद्देश्य एलिजिबल छात्रों को सहायता प्रदान करना है ताकि आर्थिक तंगी उनकी शिक्षा को पूरा होने से रोके नहीं। साथ ही, टाइम पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने से छात्रों के स्कॉलरशिप की राशि डायरेक्ट उनके डीबीटी (DBT) मोड से बैंक खाते में आएगी। 

UP Scholarship 2026-27 से जुड़ी इंपॉर्टेंट डेट्स 

स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में सभी चीजों की डिटेल्ड जानकारी दी गई है। 

इवेंट 

शुरू होने वाली डेट 

लास्ट डेट 

कक्षा 9 व 11

11 अगस्त 2026

21 सितंबर 2026

कक्षा 10 व 12 

11 अगस्त 2026

25 अगस्त 2026

UG/PG/Diploma 

15 सितंबर 2026

31 अक्टूबर 2026

विद्यालय द्वारा फॉर्म फॉरवर्ड करने की लास्ट डेट

16 सितंबर 2026

10 नवंबर 2026

बैंक खाते में छात्रवृत्ति का हस्तांतरण 

29 सितंबर 2026

05 अक्टूबर 2026

बैंक खाते में छात्रवृत्ति का हस्तांतरण फ्रेश 

25 जनवरी 2027

31 जनवरी 2027

UP Board Scholarship 2026-27 Portal Active Link - यहां क्लिक करें 

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगी? 

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2026-27 कक्षा 9 से 12 तक सभी छात्रों के लिए आज यानी 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इस समयसीमा में पहली बार स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले और नवीनीकरण के इच्छुक पहले के लाभार्थी छात्र दोनों शामिल हैं। 

9 और 11 में एडमिशन लेने वाले नए छात्रों को 21 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को वेबसाइट पर जाकर सबमिट करने होंगे। साथ ही, 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो नवीनीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, उनके लिए टाइम-लीमिट कम है। इस दोनों कक्षाओं के छात्रों को 25 अगस्त, 2026 तक प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

यूपी स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा, तभी छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

  • छात्र उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी ही होना चाहिए।
  • इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र कक्षा 9, 10, 11 या 12 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में होना चाहिए। 
  • आय सीमा 
    • SC / ST कैटेगरी: पारिवारिक वार्षिक आय 2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • OBC / General / Minority कैटेगरी: पारिवारिक वार्षिक आय 2,00,000 तक मान्य मानी जाएगी। 

इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स लिस्ट 

उत्तर प्रदेश की इस स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले छात्रों को इन डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट को पहले से ही तैयार करके रखना होगा। इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट को यहां सें देखें। 

  1. आधार कार्ड - मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी 
  2. इनकम सर्टिफिकेट - e-District द्वारा जारी)
  3. कैटेगरी सर्टिफिकेट 
  4. निवास सर्टिफिकेट 
  5. पिछली कक्षा की मार्कशीट 
  6. वर्तमान सेशन की फीस रसीद 
  7. बैंक पासबुक - Aadhaar Seeded & NPCI Active Bank Account)
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

UP Scholarship 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेश कैसे करें? 

छात्र UP Scholarship 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले पोर्टल पर जाकर One Time Registration (OTR) को पूरा करें।

2. फिर, स्टूडेंट सेक्शन में जाकर scholarship.up.gov.in पर विजिट करें। 

3. पोर्टल पर क्लिक करके 'Registration' पर क्लिक करें।

4. अपनी कैटेगरी (SC/ST/General/OBC/Minority) और कक्षा (Pre-Matric / Post-Matric Inter) को चुनें।

5. फिर, अपनी डिटेल्स जैसे नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, और आधार डिटेल्स को ध्यान से फिल करें। 

6. सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र डॉक्यूमेंट को अपलोड व लॉक करें। 

7. फिर, फाइनल प्रिंटआउट निकालकर अपने स्कूल/कॉलेज में निर्धारित डेट तक जमा करें।

यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 में रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्रों को सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छे से समझना चाहिए। छात्र समझने के बाद ही इस स्कॉलरशिप का हिस्सा बनें। 

यहां भी पढ़े: 11 August School Closed News: कांवड़ यात्रा और भारी बारिश के चलते इन जिलों में 11 अगस्त को छुट्टी घोषित, देखें पूरी List

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 11, 2026, 12:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News