NVS Class 6 Admission 2026: जवाहर नवोदय फॉर्म में कौन-कौन सी जानकारी बदल सकते हैं? जानें पूरी प्रक्रिया
JNVST Class 6 Form Correction 2026: NVS ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन एग्जाम (JNVST) कक्षा 6 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंड़ो को 11 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक के लिए खोल दिया गया है। छात्र फॉर्म में करेक्शन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
NVS Class 6 Application Correction Window 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन एग्जाम (JNVST) कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए Application Correction Window को ऑफिशियल तौर पर खोल दिया गया है।
जिन भी पेरेंट्स और छात्रों को अपने फॉर्म में सुधार करना चाबते है, वे अब ऑफिशियल पोर्टल navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह करेक्शन विंडो आज और कल यानी 11 और 12 अगस्त 2026 तक ही खुली रहेगी।
NVS Class 6 Admission 2026: मुख्य डिटेल्स व डेट्स
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन एग्जाम और करेक्शन विंडो से संबंधित सभी मुख्य डिटेल्स और डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपॉर्टेंट डेट्स |
| आयोजक संस्था | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| एग्जाम का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2026) |
| कक्षा | कक्षा 6 |
| सुविधा का नाम | ऑनलाइन एप्लीकेशन करेक्शन विंडो |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| सुधार का मोड | केवल ऑनलाइन मोड |
| आवश्यक क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि |
Navodaya Class 6 Correction Window Link Active - यहां क्लिक करें
नवोदय कक्षा 6 फॉर्म में किन डिटेल्स में कर सकते हैं Correction?
नवोदय विद्यालय समिति के नियम के अनुसार पेरेंट्स रजिस्ट्रेशन फॉर्म के सभी हिस्सों में बदलाव नहीं कर सकते। परंतु, नीचे दी गई इस लिस्ट में शामिल केवल चीजों में बदलाव किया जा सकता हैं।
- लिंग: पुरुष , महिला , थर्ड जेंडर
- कैटेगरी: सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)
- क्षेत्र का प्रकार: ग्रामीण (Rural) या शहरी (Urban)
- दिव्यांगता की स्थिति: दिव्यांगता का प्रकार यदि लागू हो
- एग्जाम का मोड: हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा
करेक्शन विंडो में ऑनलाइन सुधार कैसे करें?
छात्र JNVST, NVS Class 6 के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन करना चाहते है, तो वह नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। यहां नीचे दिए गए इन स्टेप्स पर नजर डालें।
- छात्र NVS के ऑफिशियल पोर्टल navodaya.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए ‘Click here for Correction Window for Class VI JNVST’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करके लॉगिन-इन करें।
- लॉगिन करने के बाद छात्र जिस क्षेत्र या सेक्शन में अपनी गलती को सुधारना चाहते है, उस सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, फॉर्म में किए गए बदलावों को दोबारा चेक करके फॉर्म को 'Submit' कर दें।
JNVST 2027-28: गांव और शहरी कोटा का गणित
नवोदय विद्यालय योजना के अंदर हर स्कूल में अधिकतम 80 छात्रों को एडमिशन के लिए शामिल किया जाता है। इसमें गांव के क्षेत्रों के होनहार बच्चों को प्राथमिकता देने के लिए कम से कम 75% सीटें भरी जाती हैं। साथ ही, बची 25% सीटें ओपन होती हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों का सेलेक्शन होता है।
छात्र NVS Class 6 Application Correction Window 2026 से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: UP Scholarship 2026-27 Registration Date: 9वीं से 12वीं के छात्र scholarship.up.gov.in पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.