BPSC DSO Mains Result 2026: बीपीएससी DSO/AD परिणाम घोषित, 124 उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू

Last Updated: Aug 11, 2026, 14:53 IST

BPSC DSO Mains Result 2026: बीपीएससी ने जिला सांख्यिकी अधिकारी और सहायक निदेशक का परिणाम जारी किया है। जो उम्मीदवार मेन्स एग्जाम में शामिल थे, वे अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं। आयोग की ओर से 124 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए हैं। 

BPSC DSO Mains Result 2026
BPSC DSO Mains Result 2026

BPSC DSO Mains Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से DSO/AS मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी को किया गया था। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जिला सांख्यिकी अधिकारी और सहायक निदेशक के कुल 47 रिक्त पदों को भरना है। आयोजित मुख्य प्रतियोगी परीक्षा में कुल 483 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर ढूंढ सकते हैं। 

BPSC DSO Mains Result 2026: रिजल्ट जारी 

बीपीएससी डीएसओ एडी मेन्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेंट में जारी किया गया है। जिसमें सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। 

BPSC DSO/AD Mains Result 2026 Download link 

बीपीएससी डीएसओ, एडी मेन्स रिजल्ट 2026 आज 11 अगस्त को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

BPSC DSO/AD Mains Result 2026

डाउनलोड लिंक 

BPSC DSO Mains Result 2026: हाइलाइट्स 

बीपीएससी की ओर से जिला सांख्यिकी अधिकारी और सहायक निदेशक का परिणाम 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। रिजल्ट उम्मीदवार बिना लॉगिन क्रेडेंशियल के भी देख सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

रिजल्ट का नाम 

बीपीएससी डीएसओ, एडी मेन्स रिजल्ट 2026

भर्ती प्राधिकरण 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 

विज्ञापन संख्या

38/2025

रिजल्ट जारी होने की तिथि

11 अगस्त 2026 

उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 

483

सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 

124

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bihar.gov.in 

BPSC DSO Mains Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या?

बीपीएससी डीएसओ एडी मेन्स रिजल्ट 2026 आज 11 अगस्त को जारी किया गया है। सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अधिसूचना के अनुसार, इंटरव्यू के लिए 124 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है। 

BPSC DSO Mains Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

बीपीएससी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC DSO Mains Result 2026 क्लिक करें। 

स्टेप 3 नए पेज पर पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 4 पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर ढूंढे।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 11, 2026, 14:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News