UP DElEd State Rank Link 2026 Link: यूपी डीएलएड स्टेट रैंक जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट PDF लिंक
UP DElEd State Rank Link List 2026: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 जारी कर दी है। डीएलएड स्टेट रैंक-सह-मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध है। डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपनी स्टेट रैंक चेक कर सकते हैं।
UP DElEd State Rank List 2026 OUT: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने 10 अगस्त 2026 को यूपी डीएलएड स्टेट रैंक जारी की है। इससे पहले स्टेट रैंक-सह-मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी की जानी थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोले जाने के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब प्राधिकरण ने वेबसाइट पर स्टेट रैंक चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपनी रैंक देख सकते हैं और उसे डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स स्टेट रैंक देखने के लिए वेबसाइट पर कोर्स का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सकते हैं। स्टेट रैंक उम्मीदवारों की योग्यता और मेरिट के आधार पर तैयार की गई है। इसी रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को यूपी डीएलएड काउंसलिंग 2026 में संस्थान का विकल्प भरने और सीट आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
UP DElEd State Rank 2026 में क्या जानकारी मिलेगी?
स्टेट रैंक लिस्ट में मुख्य रूप से निम्न जानकारी दी होती है:
-
अभ्यर्थी का नाम
-
आवेदन या रजिस्ट्रेशन नंबर
-
कैटेगरी
-
मेरिट स्कोर
-
स्टेट रैंक
इसी स्टेट रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को DIET यानी District Institute of Education and Training और उत्तर प्रदेश के निजी D.El.Ed कॉलेजों में सीट आवंटित की जाएगी।
यूपी डीएलएड स्टेट रैंक 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी यूपी डीएलएड स्टेट रैंक चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Know Your Rank या स्टेट रैंक से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना कोर्स नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
मांगी गई जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
-
आपकी UP DElEd State Rank स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
रैंक को चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
UP DElEd State Rank 2026 Direct Link
यूपी DElEd स्टेट रैंक 2026 चेक करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Know Your Rank लिंक के माध्यम से अपनी रैंक चेक कर सकते हैं। स्टेट रैंक देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी अपने पास रखें।
| UP DElEd State Rank List 2026 Link | |
| UP DElEd State Rank 2026 Link | |
| UP Deled Counselling Notice |
UP DElEd Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल
स्टेट रैंक जारी होने के बाद अब यूपी डीएलएड काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की स्टेट रैंक के अनुसार उन्हें अलग-अलग चरणों में संस्थान का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा।
रैंक 1 से 20,000 तक
रैंक 1 से 20,000 तक वाले उम्मीदवार 11 से 13 अगस्त 2026 तक संस्थान का विकल्प भर सकते हैं। इन उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन सूची 14 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।
रैंक 20,001 से 80,000 तक
रैंक 20,001 से 80,000 तक वाले उम्मीदवार 14 से 18 अगस्त 2026 तक अपनी पसंद के संस्थान का विकल्प भर सकेंगे। इनके लिए सीट आवंटन का रिजल्ट 19 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
रैंक 80,001 से 1,52,202 तक
रैंक 80,001 से 1,52,202 तक वाले उम्मीदवार 19 से 23 अगस्त 2026 तक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। इनके लिए सीट आवंटन सूची 24 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।
UP DElEd Allotment Fee 2026 क्या है?
प्राधिकरण ने उम्मीदवारों के लिए अलॉटमेंट फीस जमा करने की जानकारी भी जारी की है। स्टेट रैंक के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को 5,000 रुपये की यूपी डीएलएड अलॉटमेंट फीस जमा करनी होगी।
रैंक 1 से 20,000 तक वाले उम्मीदवारों के लिए अलॉटमेंट फीस जमा करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2026 है। वहीं, रैंक 1 से 1,52,202 तक के उम्मीदवारों को अलॉटमेंट फीस जमा करने के लिए 14 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फीस जमा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत निर्देश जरूर पढ़ लें।
UP DElEd Counselling में कैसे मिलेगी सीट?
यूपी DElEd काउंसलिंग में सीट आवंटन उम्मीदवार की स्टेट रैंक और उसके द्वारा भरे गए संस्थान के विकल्प के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के DIET या निजी D.El.Ed कॉलेजों का चयन करना होगा।
चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद प्राधिकरण मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटन करेगा। सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर आगे की प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन पूरा करना होगा।
UP DElEd Seat Allotment 2026 कब?
स्टेट रैंक के बाद कैंडिडेट्स यूपी DElEd सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 भी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। सीट आवंटन रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से जानकारी देख सकते हैं।
सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय में संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। काउंसलिंग कई चरणों में आयोजित की जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार निर्धारित तारीखों का ध्यान रखना जरूरी है।
UP DElEd State Rank 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
उम्मीदवार नीचे दिए टेबल यूपी डीएलएड 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
| प्रक्रिया | तिथि |
| यूपी DElEd स्टेट रैंक जारी | 10 अगस्त 2026 |
| रैंक 1 से 20,000 की चॉइस फिलिंग | 11 से 13 अगस्त 2026 |
| रैंक 1 से 20,000 का सीट आवंटन | 14 अगस्त 2026 |
| रैंक 20,001 से 80,000 की चॉइस फिलिंग | 14 से 18 अगस्त 2026 |
| रैंक 20,001 से 80,000 का सीट आवंटन | 19 अगस्त 2026 |
| रैंक 80,001 से 1,52,202 की चॉइस फिलिंग | 19 से 23 अगस्त 2026 |
| रैंक 80,001 से 1,52,202 का सीट आवंटन | 24 अगस्त 2026 |
| अलॉटमेंट फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 14 सितंबर 2026 |
उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा- निर्देश
उम्मीदवार अपनी स्टेट रैंक चेक करने के बाद काउंसलिंग की निर्धारित तारीखों का ध्यान रखें। अपनी रैंक के अनुसार समय पर संस्थान का विकल्प भरें और जरूरी फीस जमा करें।इसके अलावा, उम्मीदवार स्टेट रैंक और काउंसलिंग शेड्यूल की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जा रही है, इसलिए किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को updeled.gov.in वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.