BPSC ASO Result 2026: बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
BPSC ASO Result 2026: बीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC ASO Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। अब इन्हें विज्ञापन संख्या 37/2025 के तहत डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
Bihar ASO Mains Exam Date 2026
बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मेन्स की परीक्षा 27 फरवरी 2026 को राज्य के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। इन पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग कुल 41 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
BPSC ASO Mains Result 2026 डाउनलोड लिंक
बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट लिस्ट में रिलीज किया गया है। इसमें सलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 10 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 23 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था।
| बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रिजल्ट डाउनलोड लिंक |
BPSC ASO Sarkari Result 2026 - हाइलाइट्स
बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की मुख्य परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की तिथि, जगह और दिशानिर्देशों के लिए रेगुलर बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट तैयार रखने चाहिए। आप बाकी डिटेल्स नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 41 |
| परीक्षा का नाम | बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2026 |
| मेन्स परीक्षा की तिथि | 27 फरवरी 2026 |
| मेन्स परीक्षा रिजल्ट जारी होने की तिथि | 10 अगस्त 2026 |
| प्रारंभिक परीक्षा की तिथि | 10 सितंबर 2025 |
| प्रारंभिक परीक्षा की रिजल्ट जारी होने तिथि | 23 दिसंबर 2025 |
| चयन के चरण | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC ASO Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
बिहार असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मेन्स परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और Important Announcements सेक्शन देखें।
-
Provisional List of Candidates called for Document Verification under Assistant Section Officer, BPSC Competitive Examination पर क्लिक करें।
-
आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF ओपन हो जाएगी।
-
PDF लिस्ट डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़ें: SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1538 जूनियर एसोसिएट पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.