Azim Premji Scholarship 2026: क्या छात्राओं को हर साल मिलेंगे 30,000 की स्कॉलरशिप? azimpremjifoundation.org से जानें Updates

Last Updated: Aug 11, 2026, 17:56 IST

Azim Premji Scholarship 2026: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप सेशन 2026-27 में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए जारी की गई है। इस स्कॉलरशिप में गरीब और आर्थिक तंगी की वजह से हायर एजुकेशन पूरी न करने वाली लड़कियों को हर साल करीब 30,000 राशि दी जाएगी।

Azim Premji Scholarship 2026: क्या छात्राओं को हर साल मिलेंगे 30,000 की स्कॉलरशिप? azimpremjifoundation.org से जानें Updates
Azim Premji Scholarship 2026: क्या छात्राओं को हर साल मिलेंगे 30,000 की स्कॉलरशिप? azimpremjifoundation.org से जानें Updates

Azim Premji Foundation Scholarship 2026: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने देश की होनहार और जरूरतमंद छात्राओं को हायर एजुकेशन से जोड़ने के लिए Azim Premji Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस स्कॉलरशिप के अंदर एलिजिबल छात्राओं को उनकी पहली अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए हर साल करीब 30 हजार रुपय की वित्तीय सहायता दी जाएगी। 

Azim Premji Scholarship 2026 Registration Starts

यह स्कॉलरशिप राशि सिलेब्स की पूरी अवधि यानी 2 से 5 साल तक छात्राओं को प्रदान की जाती है, जिससे कुल मिलाकर एक छात्रा को अधिकतम 1.5 लाख तक की आर्थिक मदद मिल जाती है। साथ ही, इस स्कॉलरशिप का हिस्सा बनने वाले 2026 के बैच राउंड 1 के लिए आयोग ने छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू कर दी थी। साथ ही, यह प्रक्रिया लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।

Azim Premji Scholarship 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

Azim Premji Scholarship 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

डिटेल्स

प्रदाता संस्था

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 

स्कॉलरशिप का अमाउंट 

30,000 हर साल (पूरे 2 से 5 साल के कोर्स अवधि के लिए)

किन के लिए 

केवल छात्राएं

रजिस्ट्रेशन मोड 

केवल ऑनलाइन (azimpremjifoundation.org)

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

10 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट (Round 1)

31 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन फीस 

0 नो फीस 

Azim Premji Scholarship 2026 Registration Active Link - यहां क्लिक करें 

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27: Detailed Eligibility Criteria

इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को इन निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा। यहां से जानें कौन सी छात्राएं कर सकती है रजिस्ट्रेशन। 

  • सरकारी स्कूल की पढ़ाई: छात्रा ने अपनी 10वीं और 12वीं के एग्जाम किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल या कॉलेज से रेग्युलर के रूप में पास करी हो। 
  • पहले साल में एडमिशन: शैक्षणिक सेशन 2026-27 में किसी भी मान्यता प्राप्त यानी सरकारी या निजी कॉलेज से 2 से 5 साल की अवधि वाले किसी नियमित Undergraduate Degree या Diploma सिलेब्स के राउंड 1 में एडमिशन लिया हो।
  • योग्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश: छात्रा फाउंडेशन द्वारा निर्धारित एलिजिबल राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड आदि के निवासी या वहां के सरकारी स्कूल की छात्रा हो।

Required Documents Checklist for Azim Premji Scholarship 2026

Azim Premji Scholarship 2026 में भाग लेने से पहले रजिस्ट्रेश फॉर्म भरते समय छात्राओं को  इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी (PDF/JPG/PNG - 30 KB से 500 KB) को अपलोड करनी होगी:

  1. पासपोर्ट साइज फोटो: 
  2. आधार कार्ड
  3. 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
  4. कॉलेज एडमिशन का सर्टिफिकेट: फीस रसीद या कॉलेज द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  5. बैंक पासबुक डिटेल्स 

How to register for Azim Premji Scholarship 2026? 

Azim Premji Scholarship 2026 के लिए जो छात्राएं रजिस्ट्रेशन करना चाहती है, वह नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आराम से रजिस्टर कर सकती हैं। सिंपल तरीके से रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स यहां से देखें।  

  1. ऑफिशियल वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर विजिट करें। 
  2. 'Register New Applicants Cohort 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना मोबाइल नंबर फिल करके OTP के माध्यम से उसे वेरिफाई करें। 
  4. वेरिफाई करने के बाद छात्र पर्सनल डिटेल्स, 10वीं/12वीं के मार्क्स और कॉलेज एडमिशन की सभी डिटेल्स को फिल करें।
  5. सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स और बैंक डिटेल्स को फिल कपके अपलोड करें। 
  6. सब पूरी डिटेल्स फील करने के बाद लास्ट में फॉर्म को सबमिट कर दें।

छात्राएं Azim Premji Scholarship 2026 के बारे में विस्तार से समझने और इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को देख सकते हैं।

यहां भी पढ़े: CBSE 12th Supplementary Result 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट कब होगा जारी? क्या डिजिलॉकर पर मार्कशीट होगी उपलब्ध?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 11, 2026, 17:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News