PM Awas Yojana: यूपी के 137 नगर निकायों में बनेंगे नए पक्के मकान, आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक
उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्र के लिए पीएम आवास योजना के तहत 73 हजार से अधिक नए मकानों के लिए मंजूरी मिल गई है। नए आवासों को मंजूरी मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में दी गई।
PM Awas Yojana 2026: उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में पक्के घर का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 137 नगर निकायों में 73184 नए मकानों को मंजूरी मिल गई है। यानी हजारों परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को अब आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।
नई मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) घटक के तहत उत्तर प्रदेश में स्वीकृत मकानों की कुल संख्या 488526 हो जाएगी। सरकार ने अधिकारियों को इन मकानों का निर्माण समय पर पूरा करने और लाभार्थियों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
73 हजार से ज्यादा नए घरों पर लगी मुहर
नए आवासों को मंजूरी सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (SLSMC) की बैठक में दी गई।
बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जाए और किसी भी वजह से परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। साथ ही मकानों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
घर के साथ मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
सरकार का फोकस सिर्फ मकान तैयार करने पर नहीं है। लाभार्थियों को घर के साथ जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की तैयारी है।
इन आवासों में बिजली, पेयजल, शौचालय और रसोई गैस कनेक्शन जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे लाभार्थियों को नया घर मिलने के साथ बेहतर जीवन-स्तर का भी लाभ मिलेगा।
सरकारी पैसे के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
योजना की आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए DBT (Direct Benefit Transfer) व्यवस्था का इस्तेमाल होगा।
इससे सरकारी रकम सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगी और बीच में बिचौलियों की भूमिका खत्म करने में मदद मिलेगी।
किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।
यूपी के शहरी क्षेत्रों में नए मकानों की मंजूरी से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
PMAY-U 2.0 में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक
अगर आपने PMAY-U 2.0 के लिए आवेदन किया है, तो अपना नाम और आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
स्टेटस देखने के आसान स्टेप्स
-
PMAY-U की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
‘Search Beneficiary’ या ‘Citizen Assessment’ ऑप्शन सेलेक्ट करें।
-
Name, Assessment ID, Aadhaar Number या Mobile Number में से किसी एक ऑप्शन से सर्च करें।
-
जहां जरूरी हो, OTP दर्ज करके अपना वेरिफिकेशन पूरा करें।
-
इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन और लाभार्थी से जुड़ी डिटेल्स दिखाई देगी।
यानी यदि आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है, तो अब घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति और लाभार्थी से जुड़ी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.