उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करें
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करें
UK Board Result 2026, UBSE UK Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के छात्रों का महीनों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in और जागरण जोश पर घोषित कर दिया गया है।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और सभापति डॉ मुकुल सती मिलकर यूके बोर्ड 10वीं 12वीं के फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आज 25 अप्रैल 2026 को घोषित करेंगे।
UK Board 10th 12th Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी हुआ रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित हुआ। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ जागरण जोश (Jagran Josh) पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। साथ ही, रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एक्टिव लिंक कर जारी किया जाएगा।
लाइव जागरण जोश पर भी देखें रिजल्ट
(लाइव) जागरण जोश पर रिजल्ट देखने के लिए आपको कुछ जरूरी जानकारियों की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले जागरण जोश के रिजल्ट लिंक को खोलना होगा। स्क्रीन पर रिजल्ट पाने के लिए आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (Date of Birth), एप्लीकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करना होगा। जैसे ही, रिजल्ट जारी आपको मैसेज के जरिए इसकी सूचना मिल जाएगी।
UBSE UK Board Result 2026: मुख्य डिटेल्स
|
इवेंट |
डिटेल्स |
|
बोर्ड का नाम |
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) |
|
रिजल्ट की डेट |
25 अप्रैल 2026 (आज) जारी |
|
रिजल्ट का टाइम |
सुबह 10:00 बजे |
|
कक्षाएं |
10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) |
|
छात्रों की संख्या |
लगभग 2.5 लाख से अधिक |
|
रिजल्ट चेक करने का लिंक (Official website) |
UBSE UK Board Result 2026: कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
1. ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या Jagran Josh पर जाएं।
2. होमपेज पर Class 10th या Class 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड को फिल करें।
4. फिर, 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट सामने होगा।
5. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या प्रिंट निकाल लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation