Goa Board 10th Result 2026: गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा जारी, ये रहे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Last Updated: Apr 26, 2026, 12:54 IST

Goa Board 10th Result 2026: गोवा बोर्ड आज यानी 26 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Goa Board 10th Result 2026
Goa Board 10th Result 2026

Goa Board 10th Result 2026: गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) आज यानी 26 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.gbshse.in पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा, जिसकी परीक्षा 13 मार्च से लेकर 09 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। 10वीं की शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट डिजीलॉकर ऐप पर भी जारी किया जाएगा। 

गोवा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा कुल केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल कुल 20659 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें 10819 छात्र और 9840 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। अब जिसका रिजल्ट आज शाम को जारी कर दिया जाएगा। 

Goa Board 10th Result 2026 - हाइलाइट्स 

गोवा बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE)

परीक्षा का नाम 

कक्षा 10वीं 

परीक्षा की तिथि 

13 मार्च से 09 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि

26 अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.gbshse.in 

Goa Board 10th Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.gbshse.in पर जाएं

  • Goa Board 10th Result 2026 पर क्लिक करें।

  • रोल नंबर और कैप्चा भरें

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

 ये भी पढ़ें: HPCL Officer Admit Card 2026: एचपीसीएल ऑफिसर पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 26, 2026, 12:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News