HPCL Officer Admit Card 2026: एचपीसीएल ऑफिसर पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Apr 26, 2026, 09:30 IST

HPCL Officer Admit Card 2026: एचपीसीएल ने ऑफिसर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

HPCL Officer Admit Card 2026
HPCL Officer Admit Card 2026

HPCL Officer Admit Card 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ऑफिशियल तौर पर ऑफिसर के पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है। 

HPCL Officer Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

एचपीसीएल ऑफिसर के पदों की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

एचपीसीएल ऑफिसर  परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

HPCL Officer Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंंग, रिपोर्टिंग टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का नाम और  परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य जानकारी निहित होती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एक बार नीचे बनी टेबल देखने की सलाह दी जाती है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)

परीक्षा का नाम 

ऑफिसर 

विज्ञापन संख्या 

HPCL/OPEN/HR/3/2025-26

परीक्षा की तिथि 

03 मई 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

26 अप्रैल 2026

परीक्षा मोड 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.hindustanpetroleum.com 

HPCL Officer Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एचपीसीएल ऑफिसर के भर्ती की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं। 

  • HPCL Officer Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

ये भी पढ़ें: Bank of Baroda Sportsperson Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पोर्ट्सपर्सन के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 26, 2026, 09:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News