Live

JAC 10th Result 2026 Live: jacresults.com पर आज जारी होगा जैक झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट क्या? यहां मिलेगा Direct Link

Vijay Pratap Singh
Apr 23, 2026, 08:13 IST

JAC 10th Result 2026 Live Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करना होगा। जैक बोर्ड 10वीं  का रिजल्ट कब आएगा, इसके बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट्स यहां से प्राप्त करें।

JAC Board result 2026 10th
JAC Board result 2026 10th

HIGHLIGHTS

  • JAC 10th Result 2026 जल्द ही जारी होगा, छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in, results.digilocker.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  • झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर जरूरी होगा, डायरेक्ट लिंक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक्टिव किया जाएगा।
  • छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे और डिजिटल JAC 10th रिजल्ट की मार्कशीट का प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

JAC 10th Result 2026 Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही कक्षा 10 के नतीजे जारी करेगा। जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com व jac.jharkhand.gov.in और results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगा। जिन छात्रों वे झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैक झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है। अब बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें जरूरी जानकारी साझा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Jharkhand Board 10th Result 2026 Link

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 23 अप्रैल 2026 को जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 लिंक जारी कर सकता है। यह रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध होगा और छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करने होंगे।

Roll Code Aur Roll Number Se Result Kaise Check Karein?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं

  • होम पेज पर Result सेक्शन  पर क्लिक करें

  • फिर JAC 10th Result पर क्लिक करें।

  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें

  • झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबमिट करें

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • इसमें अपने अंको को चेक करें और डाउनलोड करें

JAC Class 10th Result 2026 के बारे में

छात्र नीचे दी तालिका में जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची

परीक्षा का नाम

वार्षिक माध्यमिक (10वीं) परीक्षा 2026

रिजल्ट 

23 अप्रैल 2026 (संभावित)

लॉगिन जानकारी

रोल कोड (5 अंक) और रोल नंबर (4 अंक)

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन 

आधिकारिक वेबसाइट

jacresults.com 

 
JAC 10th Result 2026 के बारे में लाइव और लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को सेव करें और रिफ्रेश करें।
LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 23, 2026, 08:13 IST

    JAC Result 2026 LIVE Update: कब आयोजित हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं?

    इस वर्ष झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुईं। इन परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द जारी किया जा सकता है।

  • Apr 23, 2026, 08:04 IST

    JAC Result 2026 LIVE Update: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

    झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र के इससे कम अंक आते हैं, तो उसे असफल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जा सकता है।

  • Apr 23, 2026, 07:50 IST

    JAC Result 2026 LIVE Update: रिजल्ट घोषित होने के बाद ऐसे करें चेक

    झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, Jagranjosh/results की वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी छात्र अपना JAC Result 2026 चेक कर सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 07:06 IST

    Jharkhand 12th Class Result 2026: ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?

    छात्र नीचे दी गई तालिका में जेएसी 10वीं रिजल्ट का ग्रेडिंग सिस्टम देख सकते हैं।

    मार्क्स रेंज

    ग्रेड

    रिमार्क

    80% and above

    A+

    Excellent

    60% – 80%

    A

    Very good

    46% – 60%

    B

    Good

    33% – 46%

    C

    Average

    Below 33%

    D

    Marginal

  • Apr 23, 2026, 06:54 IST

    Jac 10th Result 2026 Live: क्या JAC बोर्ड रिजल्ट 2026 की मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है?

    हाँ, छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देखने के बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, और वे इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

  • Apr 23, 2026, 06:15 IST

    JAC 10th Result 2026 देखने के लिए क्या जरूरी है?

    JAC 10th Result 2026 देखने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स:

    • रोल नंबर (Roll Number) 
    • रोल कोड (Roll Code) 
  • Apr 23, 2026, 06:13 IST

    JAC Board 10th Result 2026 कब आएगा?

    JAC Board 10th Result 2026 आज 23 अप्रैल को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जा सकता है। लेकिन बोर्ड की ओर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नही आई है।

  • Apr 23, 2026, 06:04 IST

    JAC Board result 2026 10th Today: परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट

    बोर्ड JAC 10th परिणाम 2026 निम्नलिखित वेबसाइटों पर जारी करेगा:

    • jac.jharkhand.gov.in
    • jacresults.com
    • jacexamportal.in
    • results.digilocker.gov.in
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News