Live

UP Board Result 2026 (TOMORROW) Live: कल होगा जारी, UPMSP 10वीं 12वीं रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट, देखें ऑफिशियल ट्वीट

Akshara Verma
Apr 22, 2026, 15:18 IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कल यानी 23 अप्रैल 2026 को 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। छात्र ऑफिशियल पोर्टल और वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड।

UP Board Live Result updates 2026
UP Board Live Result updates 2026

HIGHLIGHTS

  • UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 UPMSP द्वारा कल 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे जारी किया जाएगा।
  • 250 से अधिक सेंटरों में 1.5 लाख से अधिक शिक्षकों ने रिकॉर्ड समय में लगभग 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की।
  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक UPMSP की इन ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in जारी होगा।

UP Board 10th,12th Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट देने वाले छात्रों का इंतजार अब बस जल्द ही खत्म होने वाला है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे जारी करने वाला है। बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से यह सुचना जारी की। 

कल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसमें बोर्ड के अधिकारी और शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर की मदद से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker, UMANG App और SMS के माध्यम से भी अपना यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

कल दोपहर 1:30 बजे आएगा रिजल्ट: ऑफिशियल ट्वीट का अपडेट

यूपी बोर्ड के सचिव द्वारा किए गए आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। इस साल एग्जाम में लगभग 54 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट कल आने वाला है।

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

रिजल्ट की डेट

23 अप्रैल 2026

रिजल्ट का टाइम

दोपहर 1:30 बजे (संभावित)

कक्षाएं

10वीं (High School) और 12वीं (Inter)

ऑफिशियल वेबसाइट

upresults.nic.in

वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें रिजल्ट?

UP Board रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर करोड़ों का ट्रैफिक होने के कारण साइट अक्सर क्रैश हो जाती है। ऐसे में आप इन वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

1. ऑफिशियल पोर्टल का उपयोग करें

  • सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना 10 अंकों का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  • 'View Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी।

2. SMS से पाएं अपना स्कोरकार्ड

बिना इंटरनेट के रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं:

  • 10वीं के लिए: टाइप करें UP10 <Roll Number> और 56263 पर भेजें।
  • 12वीं के लिए: टाइप करें UP12 <Roll Number> और 56263 पर भेजें।

ऑफिशियल ट्वीट - यहां देखें

 




LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 22, 2026, 15:18 IST

    up board result 2026 ki latest updates live: हाइलाइट्स

    up बोर्ड से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स के लिए नीचे देखें। 

    बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
    कक्षा हाई स्कूल (10वीं), इंटर (12वीं) 
    शैक्षणिक साल   2025-26 
    एग्जाम  डेट 18 फरवरी से 12 मार्च 2026
    कुल छात्र लगभग 55 लाख से अधिक
    रिजल्ट जारी होने की डेट  23 अप्रैल 2026 
    रिजल्ट का टाइम  शाम 4 बजे (संभावित)
    ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.inupresults.nic.in 
  • Apr 22, 2026, 15:12 IST

    (कंफर्म) UP Board Result 2026 Live: UP बोर्ड रिजल्ट कंफर्म (Digilocker)

    results.digilocker.gov.in: UP बोर्ड ने ऑफिशियल ट्वीट के जरिए डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ पर रिजल्ट देखने की भी सलाह दी है।

  • Apr 22, 2026, 15:07 IST

    UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ कल 23 अप्रैल 2026 को टॉपर्स लिस्ट बोर्ड जारी करेगा। साथ ही, 12वीं के रिजल्ट स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार भी घोषित किए जाएंगे।

  • Apr 22, 2026, 15:00 IST

    UP Board 10th Result 2026 Live: DigiLocker और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परिणाम डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) पर भी उपलब्ध रहेंगा।

  • Apr 22, 2026, 14:45 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE:पिछले साल से 2 दिन पहले होगा Result 2026 OUT

    UP बोर्ड द्वारा इस साल 2026 रिजल्ट पिछले साल से 2 दिन पहले जारी किया जा रहा है। कल 23 अप्रैल 2026 को रिजल्ट शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा।

  • Apr 22, 2026, 14:37 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

    यूपी बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। वहीं 2024 में 20 अप्रैल को बोर्ड के अधिकारियों ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे।


  • Apr 22, 2026, 14:32 IST

    UP Board 10th Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन

    उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। कल 23 अप्रैल 2026 को रिजल्ट की घोषणा बोर्ड सचिव द्वारा की जाएगी।


  • Apr 22, 2026, 14:28 IST

    UP Board Result 2026 Roll Number: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे करें चेक?

    कल 23 अप्रैल 2026 को दोनों कक्षाओं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर का इस्तेमाल करें। 

    1. UPMSP की ऑफिशइयल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर Result टैब को क्लिक करें।

    3. इसके बाद UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।

    4. आप अपनी कक्षा के अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    5. अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड की डिटेल्स भरकर सबमिट करें।

    6. आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।


  • Apr 22, 2026, 14:20 IST

    UP Board Result 2026 Websites: यूपी बोर्ड कल यहां से करें चेक?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट्स के साथ कल यानी 23 अप्रैल 2026 को स्टूडेंट्स डिजिलॉकर से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    • upmsp.edu.in
    • upresult.nic.in
    • results.upmsp.edu.in
    • results.digilocker.gov.in
  • Apr 22, 2026, 14:15 IST

    UP Board 10th Result 2026 Live: 55 लाख छात्रों का इंतेजार कल होगा खत्म

    यूपी बोर्ड में शामिल हुए 55 लाख से अधिक छात्रों का इंतेजार अब कल खत्म हो जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स upresult.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।


  • Apr 22, 2026, 14:09 IST

    UP Board 10th-12th Result 2026 Live: कल शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट, देखें ऑफिशियल ट्वीट

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें

  • Apr 22, 2026, 14:06 IST

    UPMSP UP Board Result 2026 Date Time: 10वीं 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 जारी

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की डेट की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।


Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News