NEET UG Re-Exam Guidelines 2026: कल एग्जाम देने से पहले चेक करें ये जरूरी गाइडलाइंस, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Last Updated: Jun 20, 2026, 14:45 IST

NEET UG Re-Exam Guidelines 2026 के बारे में जानने के लिए छात्र यहां देखें। कल यानी 21 जून को देशभर में नीट यूजी के एग्जाम आयोजित किए जा रहे है। इस री-एग्जाम में भी करीब 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।

NEET UG Re-Exam Guidelines 2026: कल एग्जाम देने से पहले चेक करें ये जरूरी गाइडलाइंस, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
NEET UG Re-Exam Guidelines 2026: कल एग्जाम देने से पहले चेक करें ये जरूरी गाइडलाइंस, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

NEET UG Re-Exam Guidelines 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित किए जाने वाले NEET UG Re-Exam के लिए सुरक्षा और जांच के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस एग्जाम में देश-विदेश के सेंटरों पर करीब 22 लाख से अधिक मेडिकल एस्पिरेंट्स यानी एग्जाम देने वाले छात्र शामिल होने जा रहे हैं। यह एग्जाम पेन पेपर मोड में ही आयोजित कराया जाएगा। हालांकि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले साल से एग्जाम को कंप्यूटर मोड में आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा है।

इस साल यह एग्जाम काफी सुरक्षा और जांच के साये में हो रहे है, इसलिए एग्जाम सेंटर के मुख्य द्वार पर छात्रों के डॉक्यूमेंट्स और उनके ड्रेस कोड की भी चेकिंग की जाएगी। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को NTA द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। 

NEET UG Re-Exam 2026: टाइमिंग और महत्वपूर्ण शेड्यूल

NEET UG Re-Exam के दिन टाइम का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है। NTA द्वारा तय किया गया टाइम टेबल या शेड्यूल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एग्जाम से जुड़ी गतिविधि

निर्धारित शेड्यूल 

एग्जाम डेट 

21 जून 2026 (रविवार)

एग्जाम सेंटर पर एंट्री शुरू

सुबह 11:00 बजे से

गेट बंद होने का लास्ट टाइम 

दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी)

एग्जाम का कुल टाइम 

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (कुल 195 मिनट)

रफ वर्क के लिए पेज

इस बार बुकलेट में 4 पेज मिलेंगे (पहले 2 मिलते थे)

NEET UG Re-Exam Guidelines 2026 से जुड़ा नोटिस - यहां क्लिक करें

एग्जाम सेंटर पर इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स की होगी चेकिंग

कल नीट री-एग्जाम देने जा रहे छात्र आज ही रात को नीचे दिए गए इन डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से रख लें।  

1. नया एडमिट कार्ड: अनिवार्य डॉक्यूमेंट

री-एग्जाम के लिए जारी किया गया नया एडमिट कार्ड ही मान्य होगा, पुराना हॉल टिकट नहीं। एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट निकालें और उस पर निर्धारित स्थान पर अपनी पोस्टकार्ड साइज फोटो पहले से चिपका लें।

2. ऑरिजनल फोटो आईडी: पहचान पत्र

सरकार द्वारा जारी कोई भी एक असली पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस को साथ ले जाएं। साथ ही, फोटोकॉपी या मोबाइल में दिखाई गई आईडी मान्य नहीं मानी जाएगी। 

3. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ: अतिरिक्त तस्वीरें

कम से कम दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ ले जाएं। इन तस्वीरों को एग्जाम हॉल के अंदर अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाएगा। यह फोटो वही होनी चाहिए, जो आपने फॉर्म भरते समय अपलोड की थी।

4. PwD सर्टिफिकेट: विशेष छूट प्रमाण पत्र

यदि किसी छात्र ने दिव्यांग (PwD/PwBD) कैटेगरी के तहत रजिस्ट्रेशन किया है, तो उन्हें सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अपना मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

NEET Re-Exam 2026: एग्जाम डाटा

1. 22.79 लाख छात्र शामिल होंगे।

2. भारत के 551 शहर और 14 अंतरराष्ट्रीय शहर।

3. NEET के सुचारू संचालन के लिए 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी तैनात।

NEET Re-Exam 2026 Dress Code Guidelines: ड्रेस कोड और प्रतिबंधित चीजें

NTA ने चेकिंग प्रक्रिया को तेज और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त ड्रेस कोड भी लागू किया है:

1. क्या पहनें:

हल्के रंग के आधे बाजू वाले टी-शर्ट या शर्ट और सिंपल ट्राउजर या पैंट को पहनें। पैरों में साधारण चप्पल या कम हील वाले सैंडल ही पहनें जाएंगे।

2. क्या न पहनें:

लड़के और लड़की दोनों को ही, फुल स्लीव्स के कपड़े, बड़े बटन और भारी कढ़ाई वाले आउटफिट, जूते, मोजे और किसी भी तरह के गहने यानी अंगूठी, चेन, बालियां पहनकर आने की मनाही है।

3. पूरी तरह प्रतिबंधित चीजें: 

छात्रों को एग्जाम सेंटर में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वॉलेट, बेल्ट, कोई भी कागज या चिट और खाने-पीने का सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। 

एग्जाम वाले दिन के लिए सुरक्षा क्या-क्या है? 

  1. शहर-स्तर के कामकाज के लिए 674 कोऑर्डिनेटर।
  2. एग्जाम सेंटर की जांच के लिए 6,669 ऑब्जर्वर।
  3. सभी सेंटर्स पर CCTV लगाएं जाएंगे, जो सेंट्रल कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। 
  4. सोशल मीडिया पर लगातार नजर, CBI/I4C के पास शिकायतें होंगी फील। 
  5. हर एग्जाम सेंटर पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और इनविजिलेटर शामिल होंगे। 
  6. एग्जाम को सुरक्षित रूप से लाने और ले जाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और एस्कॉर्ट टीमों के साथ तालमेल बनाए रखा जाएगा। 
  7. GPS-ट्रैक और पुलिस एस्कॉर्ट वाली ट्रांसपोर्ट जैसी व्यवस्था भी शामिल है। 

NEET Re-Exam 2026 के लिए इस बार क्या नया है?

1. अतिरिक्त समय का लाभ उठाएं: 

NTA ने इस बार एग्जाम के कुल समय को 15 मिनट बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया है। यह टाइम  छात्रों के लिए OMR शीट और प्रशासनिक औपचारिकताओं को बिना किसी तनाव के पूरा करने के लिए दिया गया है।

2. धार्मिक पहनावे वाले छात्र जल्दी पहुंचें: 

यदि कोई छात्र अपनी धार्मिक आस्था या रीति-रिवाजों के अनुसार कोई विशेष पोशाक जैसे हिजाब, पगड़ी या कृपाण पहनता है, तो उन्हें गहन जांच के लिए सुबह 11:00 बजे ही सेंटर पर पहुंचना होगा।

3. अफवाहों से पूरी तरह दूर रहें

सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर किसी भी प्रकार के फर्जी क्वश्न पेपर या लीक की खबरों पर ध्यान न दें। छात्र सेंटर पर आधार आधारित बायोमेट्रिक और सख्त CCTV निगरानी रहेगी।

यहां भी पढ़े: MPSOS Ruk Jana Nahi 2026: जून एग्जाम के लिए आज है रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, यहां से करें जल्द करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 20, 2026, 14:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News