UPPSC APO Mains Admit Card 2026: यूपीपीएससी एपीओ मेन्स परीक्षा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर, ये रहा डाउनलोड लिंक
UPPSC APO Mains Admit Card 2026: यूपीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.nic.in पर सहायक अभियोजन अधिकारी की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दिनांक 28 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC APO Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.nic.in पर सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) की मुख्य परीक्षा दिनांक 28 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। एपीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
UPPSC APO Mains Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार रखें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी और एक वैध आईडी कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसके बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
| एपीओ मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
UPPSC APO Mains Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
यूपीपीएससी में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण की प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा 28 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| पद का नाम | सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) |
| परीक्षा का नाम | मुख्य परीक्षा |
| परीक्षा की तिथि | 28 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित |
| चयन के चरण | प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू |
| एडमिट जारी होने की तिथि | 19 जून 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.nic.in |
UPPSC APO Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.nic.in पर जाएं।
-
UPPSC APO Mains Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करें
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
UPPSC APO Mains Exam 2026 की तैयारी कैसे करें?
यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को रणनीति बनाकर तैयारी करवी चाहिए। नीचे कुछ टिप्स दी गई है। आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जो एग्जाम में इफेक्टिव साबित हो सकती हैं।
-
अपनी तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से देख लें।
-
आईपीसी (IPC), सीआरपीसी (CrPC), साक्ष्य अधिनियम (Evidence Act) और संवैधानिक कानून (Constitutional Law) जैसे मुख्य कानून विषयों पर विशेष ध्यान दें।
-
परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर को समझने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें।
-
महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों और केस लॉ को रोजाना दोहराएं।
-
परीक्षा से पहले स्पीड को बढ़ाने के लिए मॉक टेस्ट दें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.