IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री! किस फ्रेंचाइजी में होंगे शामिल और क्या हो सकता है रोल, पढ़ें यहां
भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह IPL 2027 से पहली बार सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। उनकी भूमिका कोचिंग और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन से जुड़ी हो सकती है। अपने आईपीएल करियर में 6 टीमों के लिए खेल चुके युवराज सिंह अब एक नए रोल में दिख सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर्स में शामिल युवराज सिंह जल्द ही IPL में एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह IPL 2027 से दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह 2019 में संन्यास के बाद उनका पहला आधिकारिक कोचिंग कार्यकाल होगा। बता दें कि युवराज अपने आईपीएल करियर में 6 अलग-अलग टीमों के लिए कुल 132 मैच खेले हैं और 2750 रन बनाये है.
गांगुली की वापसी, युवराज की एंट्री
बताया जा रहा है कि IPL 2027 से दिल्ली कैपिटल्स की कमान फिर से JSW ग्रुप के हाथों में होगी। इसके साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की टीम मैनेजमेंट में वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गांगुली चाहते हैं कि युवराज सिंह भी टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनें, जिससे दिल्ली की टीम को फायदा मिल सके।
युवा खिलाड़ियों के गुरु बन चुके हैं युवराज
भले ही युवराज ने अब तक किसी टीम के साथ आधिकारिक कोच की भूमिका नहीं निभाई हो, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का काम किया है। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियंश आर्य और अब्दुल समद जैसे खिलाड़ी उनके मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा निखार चुके हैं। इसके अलावा संजू सैमसन और ऋषभ पंत भी उनसे सलाह लेते रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए नया जोश
दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी और हेमंग बदानी की कोचिंग में टीम 2025 में पांचवें और 2026 में छठे स्थान पर रही। ऐसे में फ्रेंचाइजी अब नए नेतृत्व और नए स्टाफ के साथ आगे बढ़ना चाहती है।
क्या युवराज दिला पाएंगे पहला IPL खिताब?
दिल्ली कैपिटल्स आज तक IPL ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। युवराज सिंह का अनुभव, उनका आक्रामक रवैया और युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने की क्षमता टीम को फायदा पहुंचा सकती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या युवराज की एंट्री दिल्ली कैपिटल्स के लंबे इंतजार को खत्म कर पाएगी और टीम को उसका पहला IPL खिताब दिला पाएगी।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.