JEECUP Result 2026: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रैंक
UP Polytechnic Entrance Exam-JEECUP का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रैंक कार्ड को डाउनलोड करने और देखने के लिए ऑफिशियल jeecup.admissions.nic.in पर विजिट करके अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें। साथ ही, जानें रिजल्ट के बाद छात्र क्या करें?
jeecup result 2026: उत्तर प्रदेश संयुक्त एंट्रेंस एग्जाम परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम (UP Polytechnic JEECUP) 2026 के रिजल्ट कर दिया गया हैं। एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्र अब परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने रैंक कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एग्जाम राज्य भर के सरकारी और निजी संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित किए जाते है। छात्रों को रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रैडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
jeecup result 2026 से जुड़ी डिटेल्स
छात्र jeecup polytechnic result 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट जानकारी जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। आइए नजर डालते हैं:-
| इवेंट | इंपोर्टेंट जानकारी |
| एग्जाम का नाम | उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) - JEECUP 2026 |
| एग्जाम डेट्स | 2 जून से 9 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की डेट | 19 जून 2026 (जारी हो चुका है) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड |
| रिजल्ट का प्रारूप | ऑनलाइन रैंक कार्ड / स्कोरकार्ड |
UP Polytechnic Entrance Exam-JEECUP के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
jeecup result 2026 के रैंक कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?
प्राधिकरण ने जीकप 2026 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। UP jeecup result 2026 की जांच करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें। छात्र यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें।
1. UP JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.nic.in 2026 पर जाएं।
2. JEECUP 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें जेईईसीयूपी छात्र लॉगिन पोर्टल होगा।
4. अपना जेईईसीयूपी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन को फिल करें।
5. सफल लॉगिन के बाद, छात्रों को JEECUP 2026 रिजल्ट ऑनलाइन मिलेगा।
6. JEECUP 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
JEECUP Polytechnic Result 2026 में दी गई जानकारी
छात्रों द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर जीकप 2026 रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद इन निम्नलिखित डिटेल्स को अच्छे से चेक करें।
1. छात्र का नाम
2. माता-पिता का नाम
3. छात्र की जन्मतिथि
4. छात्र का लिंग
5. जीकप 2026 रोल नंबर
6. उस समूह का नाम जिसके लिए उपस्थित हुए
7. राज्य
8. कुल प्राप्त मार्क्स
9. योग्यता (काउंसलिंग के लिए योग्य या नहीं की स्थिति)
10. कैटेगरी वाइज राज्य ओपन रैंक
JEECUP 2026 Result के बाद क्या?
UP Polytechnic JEECUP के एग्जाम में पास होने वाले छात्र अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके साथ ही, छात्रों को उनकी रैंक के आधार पर कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द ही पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज एवं कोर्स चुनने का मौका दिया जाएगा।
यहां भी पढ़े: NEET UG Glitch: नागपुर के अब्दुल्ला को मिला अबू धाबी का एग्जाम सेंटर,नीट परीक्षा से पहले NTA की बड़ी तकनीकी चूक
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.