MPSOS Ruk Jana Nahi 2026: जून एग्जाम के लिए आज है रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, यहां से करें जल्द करें अप्लाई
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) द्वारा जून 2026 सेशन 'रुक जाना नहीं' योजना में छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने का आज यानी 20 जून 2026 आखरी दिन है। 10वीं और 12वीं के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अपनी एप्लीकेशन को फील करें।
MPSOS RJN Exam 2026: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) द्वारा आयोजित 'रुक जाना नहीं' (Ruk Jana Nahi - RJN) योजना के तहत जून 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज यानी 20 जून 2026 को लास्ट डे है। जो छात्र एमपी बोर्ड (MPBSE) 10वीं या 12वीं के एग्जाम में एक या उससे ज्यादा सब्जेक्ट्स में अपने मार्क्स को सुधारना चाहते हैं, वे इस योजना में भाग लेने के लिए आज ही जल्द रजिस्ट्रेशन करें।
अगर छात्रों ने अभी तक अपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो बिना किसी देरी के ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in पर जाकर अपने अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड को फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।
'रुक जाना नहीं' जून एग्जाम 2026 की सभी डिटेल्स
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| योजना का नाम | मध्य प्रदेश 'रुक जाना नहीं' (RJN) योजना 2026 |
| एग्जाम संचालक | मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 20 जून 2026 (आज) |
| एग्जाम डेट्स | 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
MPSOS Ruk Jana Nahi 2026 जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
Ruk Jana Nahi 2026Eligibility & Exam Fee: रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है और कितनी है फीस?
'रुक जाना नहीं' योजना मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है, जो हाल ही में एमपी बोर्ड की 10वीं या 12वीं की मुख्य एग्जाम में पास नहीं हो पाएं थे या एग्जाम देने से चूक गए थे। इसके अलावा, जो छात्र पहले में यानी अप्रैल-मई के सेकेंड चांस में फेल हो गए थे, वे भी इस जून 2026 सेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस की डिटेल्स:
- एक सब्जेक्ट के लिए: ₹605 (सामान्य वर्ग) / ₹415 (BPL, SC/ST, महिला)
- दो सब्जेक्ट्स के लिए: ₹1210 (सामान्य वर्ग) / ₹835 (BPL, SC/ST, महिला)
- तीन सब्जेक्ट्स के लिए: ₹1500 (सामान्य वर्ग) / ₹1010 (BPL, SC/ST, महिला)
- नोट: रजिस्टर करते समय एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ₹25 की अतिरिक्त फीस लागू होती है।
स्टेप-बाय-स्टेप: 'रुक जाना नहीं' योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र खुद या किसी नजदीकी MP Board ऑनलाइन कियोस्क (MP Online Kiosk) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र रजिस्ट करने के लिए यहां से जानें आसन स्टेप्स के बारे में।
1. MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in या mpsos.nic.in खोलें।
2. होमपेज पर उपलब्ध 'Ruk Jana Nahi Yojana 2026' या 'RJN Exam June 2026 Registration' के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे कि एमपी बोर्ड का रोल नंबर, बीपीएल कार्ड (यदि लागू हो) और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
4. फिर, लिस्ट में से उन सब्जेक्ट को चुनें, जिसमें आपको एग्जाम देना है। सही ऑप्शन चुनकर अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन एग्जाम फीस जमा करें।
5. पेमेंट पूरी होने के बाद छात्र कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
6. एडमिट कार्ड आने तक इसे सुरक्षित रखें।
छात्रों के लिए ट्रेंडिंग और जरूरी जानकारी
1. एडमिट कार्ड अपडेट:
Ruk Jana Nahi Yojana 2026 के एग्जाम 29 जून 2026 से शुरू होंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द यानी जून के लास्ट हफ्ते तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। इन्हें डाउनलोड करने के लिए छात्र रोल नंबर का उपयोग करें।
2. केवल फेल सब्जेक्ट्स की तैयारी:
छात्र जिन एग्जाम में फेल हुए है या किसी सब्जेक्ट के मार्क्स को सुधारना चाहते है, तो उन्हीं सब्जेक्ट पर फोकस करें। ऐसे में छात्र अपने पहले के क्वश्न पेपर को सॉल्व करें और अपनी तैयारी को जारी रखें।
3. दिसंबर सेशन का बैकअप:
यदि कोई छात्र जून सेशन के इन एग्जाम में भी पास नहीं हो पाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों को दिसंबर 2026 एग्जाम सेशन में एक और मौका दिया जाएगा।
यहां भी पढ़े: JEECUP Result 2026: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें रैंक
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.