NEET UG 2026: करेक्शन विंडो आज से शुरू! फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका

Akshara Verma
Last Updated: Mar 12, 2026, 13:52 IST

NEET UG 2026 एप्लीकेश फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो आज 12 से 14 मार्च, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर खुली रहेगी। छात्र फॉर्म में करेक्शन करने के लिए निर्धारित किए गए समय के अंदर अपनी एप्लीकेशन में सुधार करें।

NEET UG 2026 Application Correction Window Opens Today
NEET UG 2026 Application Correction Window Opens Today

NEET UG 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NEET UG 2026) एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो को आज, 12 मार्च 2026 को खोलेगी। साथ ही, ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, छात्र आज दोपहर 12 बजे से 14 मार्च 2026 तक अपनी एप्लीकेशन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

NEET UG 2026 की एप्लीकेशन में बदलाव करने के लिए कुछ ही फील्ड को चुना गया है। जिन छात्रों ने अपनी एप्लीकेशन को फील करके पहले ही जमा कर दिया था, वे अब आराम से उनमें बदलाव कर सकते हैं। छात्र एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करेक्शन विंडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

किन फील्ड में बदलाव किया जा सकता हैं? 

छात्र NEET UG 2026 के एप्लीकेशन में यदि कोई बदलाव करना चाहते है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करेक्शन विंडो का इस्तेमाल करें। साथ ही, छात्र नीचे दी गई इन फील्ड में करेक्शन कर सकते हैं। 

  1. पिता का नाम 
  2. माता का नाम 
  3. योग्यता और व्यवसाय 
  4. कैटेगरी 
  5. हस्ताक्षर
  6. NEET (UG) में प्रयासों की संख्या
  7. एग्जाम शहर का चयन 
  8. एग्जाम मोड 
  9. पर्सनल डिटेल्स 

NEET UG 2026 एप्लीकेशन में करेक्शन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। साथ ही, छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 करेक्शन विंडो की PDF - यहां क्लिक करें

NEET UG 2026 करेक्शन विंडो - यहां क्लिक करें

NEET UG 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

NTA के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, करेक्शन करने की प्रक्रिया बहुत ही लिमीटिड टाइम के लिए उपलब्ध कराई गई है। छात्र इससे जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।

इवेंट 

डेट और टाइम 

करेक्शन विंडो शुरू होने की डेट

12 मार्च 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)

करेक्शन करने की लास्ट डेट 

14 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)

NEET UG 2026 एग्जाम डेट 

03 मई 2026

NEET UG 2026 की एप्लीकेशन में कैसे करें सुधार?

छात्र NEET UG 2026 की एप्लीकेशन में यदि कोई करेक्शन करना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: 'Candidate Login' पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फील करें। 

स्टेप 3: लॉगिन के बाद 'Correction in Application Form' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: जरूरी बदलाव करें।

स्टेप 5: फाइनल सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 12, 2026, 11:49 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News