UP Anganwadi Worker Bharti 2026: यूपी के रामपुर, बिजनौर, संत कबीर नगर, भदोही और बाँदा जिले में निकली आंगनवाड़ी भर्ती, 12th पास करें आवेदन

Last Updated: Mar 14, 2026, 13:05 IST

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: रामपुर, बिजनौर, संत कबीर नगर, भदोही और बांदा जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-upanganwadibharti.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

UP Anganwadi Worker Bharti 2026
UP Anganwadi Worker Bharti 2026

UP Anganwadi Worker Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के रामपुर, बिजनौर, संत कबीर नगर, भदोही और बाँदा जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन, कुल रिक्त पद और अंतिम तिथि

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की अंतिम तिथि और कुल रिक्तियों की संख्या के साथ-साथ आधिकारिक अधिसूचना देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जिला का नाम

कुल पद

आवेदन की अंतिम तिथि

नोटिफिकेशन PDF लिंक

रामपुर

227

01 अप्रैल 2026

Rampur Anganwadi Worker 2026 PDF

बिजनौर

41

01 अप्रैल 2026

Bijnor Anganwadi Worker 2026

संत कबीर नगर

05

28 मार्च 2026

Sant Kabir Nagar Anganwadi Worker 2026

बाँदा

11

28 मार्च 2026

Banda Anganwadi Worker 2026

भदोही

7

31 मार्च 2026

Bhadohi Anganwadi Worker 2026 PDF

शैक्षणिक योग्यता

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार उस संबंधित गाँव/वार्ड/न्याय पंचायत का निवासी होना चाहिए, जहाँ से वह आवेदन भर रहा है।

आयु सीमा

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से इस आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर आंगनवाड़ी आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।

  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  5. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

जरूरी दस्तावेज

  • 12वीं की मार्कशीट

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

UP Anganwadi Worker Bharti 2026 (Registration)

यहां क्लिक करें

UP Anganwadi Worker Bharti 2026 (Login)

यहां क्लिक करें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 14, 2026, 13:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News