RPSC AE Mains Exam City Slip 2026: आरपीएससी एई मेन्स सिटी इंटिमेशन स्लिप कल, यहां मिलेगा Direct Link

Last Updated: Mar 14, 2026, 12:00 IST

RPSC AE Mains Exam City Slip 2026: आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 15 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। आरपीएससी एई मेन्स परीक्षा 22 -23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

RPSC AE Mains Exam City Slip 2026
RPSC AE Mains Exam City Slip 2026

RPSC Assistant Engineer Mains Exam City Slip 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग कल यानि 15 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RPSC AE मेन्स एग्जाम सिटी इंटिमेशन 2026 जारी करेगा। उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार का नाम, पद का नाम, परीक्षा की तिथि और समय, शिफ्ट, परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देश सहित और भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी। 

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, RPSC सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 22-23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी होना चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1014 पदों को भरा जाएगा।

RPSC AE Mains Exam City Link 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा के लिए 15 मार्च को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट करेगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Screenshot 2026-03-14 115932

RPSC AE मेन्स एग्जाम सिटी स्लिप 2026 कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से  परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “RPSC AE Mains Exam City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।

  • सबमिट करते ही आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और इसमें परीक्षा शहर की जानकारी के साथ अन्य जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 14, 2026, 12:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News